हरियाणा पंचायत चुनाव: इस बार होंगी 6228 ग्राम पंचायतें, 50 हजार EVM तैयार, स्थापित होंगे 14 हजार बूथ
पहली बार प्रदेश में 500 वोटों के स्थान पर 1000 वोटों पर एक बूथ बनाने की योजना है। अनुमान है कि प्रदेश में 14 हजार बूथ बनाएंगे। तीनों पदों के लिए 42 हजार ईवीएम मशीनों की जरूरत होगी, जबकि शेष मशीनें से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समय आयोग के पास करीब 73 हजार ईवीएम मशीनें स्टॉक में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सितंबर माह में संभावित पंचायती चुनावों को लेकर हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार हरियाणा में 23 ग्राम पंचायतें अधिक होंगी। पिछली बार कुल 6205 ग्राम पंचायतें थीं, जिनकी संख्या बढ़कर अब 6228 हो गई है। हालांकि, अभी तक सिसाय, बास को नगर पालिका से दोबारा से ग्राम पंचायत बनाने और हेली मंडी और पटौदी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाने के लिए आसपास के 10 गांवों में इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है। चुनाव से पहले इनके फाइनल होने के बाद ही कुल ग्राम पंचायतों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
आयोग के अनुसार, हरियाणा में इस बार 71741 पदों पर चुनाव होने हैं। इनमें 6228 सरपंच, 62022 पंच, ब्लाक समिति के 30380 और जिला परिषद के 411 पदों पर चुनाव होना है। सबसे अधिक ग्राम पंचायतें यमुनानगर में जिले में 490 हैं और सबसे कम फरीदाबाद जिले में 100 हैं।गौरतलब है कि आयोग ने फैसला लिया है कि इस केवल पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे और सरपंच, ब्लाक समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाना होगा। पिछली बार पंचकूला और रेवाड़ी में इसका प्रयोग किया गया था और वह सफल रहा था। इन दोनों जिलों में केवल पंच के चुनाव बैलेट पेपर से हुए।
स्थापित होंगे 14 हजार बूथ, 50 हजार ईवीएम मशीनें तैयार
पहली बार प्रदेश में 500 वोटों के स्थान पर 1000 वोटों पर एक बूथ बनाने की योजना है। अनुमान है कि प्रदेश में 14 हजार बूथ बनाएंगे। तीनों पदों के लिए 42 हजार ईवीएम मशीनों की जरूरत होगी, जबकि शेष मशीनें से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस समय आयोग के पास करीब 73 हजार ईवीएम मशीनें स्टॉक में हैं।
इनमें से 30 हजार मशीनें गुजरात चुनाव आयोग से ली गई हैं, जबकि शेष भारतीय निर्वाचन आयोग से ली गई हैं। हरियाणा में होने वाले पंचायती संस्थाओं के चुनाव में करीब 50 हजार मशीनों की जरूरत की संभावना है। हाल ही में सपन्न निकाय चुनाव के चलते मशीनें जिलों में रखी हुई हैं और जरूरत पड़ने पर वहीं से गांवों में मशीनें भेज दी जाएंगी।
| जिला | ग्राम पंचायत | पंचायत समिति सीट | जिला परिषद सीट |
| अंबाला | 400 | 122 | 15 |
| भिवानी | 312 | 144 | 22 |
| चरखी दादरी | 165 | 88 | 11 |
| फरीदाबाद | 100 | 60 | 10 |
| फतेहाबाद | 259 | 143 | 18 |
| गुरुग्राम | 166 | 72 | 10 |
| हिसार | 304 | 217 | 30 |
| झज्जर | 247 | 137 | 18 |
| जींद | 300 | 187 | 25 |
| कैथल | 277 | 153 | 21 |
| करनाल | 395 | 200 | 25 |
| कुरुक्षेत्र | 403 | 135 | 17 |
| महेंद्रगढ़ | 343 | 151 | 19 |
| नूंह | 325 | 188 | 25 |
| पलवल | 263 | 134 | 20 |
| पंचकूला | 135 | 42 | 10 |
| पानीपत | 178 | 134 | 17 |
| रेवाड़ी | 365 | 143 | 18 |
| रोहतक | 142 | 109 | 14 |
| सिरसा | 341 | 186 | 24 |
| सोनीपत | 318 | 193 | 24 |
| यमुनानगर | 490 | 142 | 18 |
| कुल | 6228 | 3080 | 411 |