{"_id":"59521eca4f1c1b06738b466c","slug":"haryana-panchayat-decision-for-dj-playing-and-girl-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरमान: डीजे बजाने पर 5100 जुर्माना, लड़की की शादी में ग्रामीण नहीं करेंगे भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरमान: डीजे बजाने पर 5100 जुर्माना, लड़की की शादी में ग्रामीण नहीं करेंगे भोज
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की एक पंचायत ने दो बड़े फैसले लिए हैं। एक तो डीजे बजाने पर 5100 रुपये का जुर्माना और दूसरा लड़की की शादी ने भोज न करने का। ये बेमिसाल फैसले हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ंगी ने लिए।
इसके तहत अब गांव में डीजे बजाने पर 5100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं गांव में बेटी की शादी पर ग्रामीण भोज भी नहीं करेंगे। सरपंच रेखा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि अब विवाह समारोह या अन्य शुभ कार्यों में डीजे नहीं बजाया जाएगा।

जुर्माना नहीं देने की सूरत में कानूनी कार्रवाई
महापंचायत
- फोटो : अमर उजाला
गांव की पंचायत में लिए गए निर्णय से लोगों को बाकायदा मुनादी कराकर अवगत करा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर फैसला पता होने के बावजूद भी डीजे बजता है तो 5100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं जुर्माना नहीं देने की सूरत में कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि डीजे से एक और जहां ध्वनि प्रदूषण होता है वहीं कई बार झगड़े भी हो जाते हैं। जिससे गांवों में भाईचारा खराब होने के साथ शुभ कार्यों में भी विघ्न पड़ता है। वहीं एक अन्य निर्णय के अनुसार गांव में लड़की की शादी में गांव के लोग अब भोज नहीं करेंगे। केवल कन्यादान किया जाएगा ताकि लड़की की शादी में अभिभावकों पर खाने का अतिरिक्त बोझ न बढ़े।