{"_id":"5fa39d818ebc3e9bc202cdc5","slug":"haryana-news-in-hindi-sonipat-police-caught-illegal-liquor-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : 24 मौतों के बाद जागी सोनीपत पुलिस, खरखौदा में नकली शराब फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : 24 मौतों के बाद जागी सोनीपत पुलिस, खरखौदा में नकली शराब फैक्टरी पकड़ी
Thu, 05 Nov 2020 12:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्टरी।
- फोटो : अमर उजाला
नकली शराब पीने से चार दिन के अंदर करीब 24 लोगों की मौत हो जाने के बाद हरकत में आई सोनीपत पुलिस ने खरखौदा के वार्ड एक स्थित एक मकान में छापा मारकर नकली शराब तैयार करने की एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। देर रात की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने खांडा निवासी युवक अंकित को गिरफ्तार किया है, जो खरखौदा में रहते हुए एक मकान के अंदर नकली शराब तैयार करने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर हुई इस करवाई में पुलिस ने मौके से खाली बोतलों के 38 बैग, बोतल पर ढक्कन लगाने की मशीन, होलोग्राम के 22 लेबल, करीब 400 तैयार शराब के पव्वे बरामद किए हैं। अवैध शराब के साथ ही नकली शराब का धंधा किस कदर क्षेत्र में फैला हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस व आबकारी विभाग की खरखौदा में महीनों तक चली कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र से शराब के अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
वहीं बीते चार दिनों में सोनीपत में नकली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस की तरफ से कागजी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। वही देर रात गांव नैना ततारपुर में भी पुलिस ने अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी है।
विज्ञापन