फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana News in Hindi: Inspirational story of 12 year old Drishti

दृष्टि ने सीखे आत्मरक्षा के गुर फिर उन्हीं से बनाई पहचान, चोइ-क्वांग डो में हासिल किया बड़ा मुकाम

Sat, 24 Oct 2020 02:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Inspirational story of 12 year old Drishti
दृष्टि - फोटो : फाइल फोटो

छोटी सी उम्र में बड़ा तजुर्बा करवा दिया... कुछ कर दिखाने की तमन्ना ने हुनर सिखा दिया। हरियाणा के अंबाला की शिवालिक कालोनी की 12 साल की दृष्टि इन पंक्तियों के मायने सार्थक कर रही है। पिता राजेश शर्मा बैंक में र्क्लक हैं और माता माधुरी गृहिणी।

विज्ञापन


माता-पिता ने बेटी को आत्मरक्षा के गुर सिखने के लिए स्कूल के ही कोच से प्रशिक्षण लेने की अनुमति दी। लेकिन बेटी दृष्टि की मंजिल तो शायद कुछ और ही थी। प्रशिक्षण लेते-लेते एक साल में ही इतनी निपुण हो गई कि उसने न केवल जिलास्तर और राज्यस्तर पर अपनी धाक जमाई बल्कि चोई-क्वांग डो में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया दिया।
विज्ञापन


छोटी बहन के लिए बनी प्रेरणा
12 साल की दृष्टि 8वीं कक्षा में एसए जैन मॉडल स्कूल की छात्रा है। घर में छोटी बहन भी है। परिवार का कोई सदस्य खेलों में आगे नहीं आया लेकिन अब सृष्टि ने अपनी छोटी बहन के लिए नया ग्राउंड तैयार कर दिया है। बड़ी बेटी को चोई-क्वांग डो और कराटे में आगे निकलता देख अब परिजन इतने उत्साहित हैं कि छोटी बेटी सृष्टि को भी बड़ी बेटी जैसे प्रशिक्षण दिलाकर आगे लाने का सपना उन्होंने अभी से अपनी आंखों में संजो लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 में शुरू किया था स्कूल में प्रशिक्षण लेना

दृष्टि बताती हैं कि स्कूल में कोच संदीप बग्गा से मैंने 2018 में प्रशिक्षण शुरू किया। इसी साल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धाक जमाई और फिर राज्यस्तरीय में। इसी साल दृष्टि ने राष्ट्रस्तरीय एलीमेंट्री स्कूल टूर्नामेंट जोकि छत्तीसगढ़ में दिसंबर में हिस्सा लिया लेकिन जीत दर्ज नहीं करवा सकी। पर बेटी का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा बल्कि उसने कुछ कर दिखाने की मन में ठान ली। इसी का परिणाम यह रहा कि इसके एक महीने बाद जनवरी 2019 में असम में आयोजित राष्ट्र स्तरीय चोई-क्वांग डो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और माता-पिता का नाम भी रोशन कर दिया।

यह है दृष्टि की उपलब्धियों का सफरनामा

  • जिलास्तर पर 2018 में गोल्ड मेडल
  • 2018 में ही राज्यस्तर पर गोल्ड मेडल
  • 2018 अंबाला कैंट में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड।
  • 2018 दिसंबर में नेशनल खेला।
  • 2019 जनवरी में असम में गोल्ड।
  • 2019 में जिलास्तर पर गोल्ड
  • 2019 में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जींद में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed