{"_id":"5efa1a008ebc3e42c701ef24","slug":"haryana-news-in-hindi-haryana-reports-381-new-coronavirus-cases-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 24 घंटे में 381 नए पॉजिटिव मिले, 585 मरीज ठीक भी हुए, नौ और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 24 घंटे में 381 नए पॉजिटिव मिले, 585 मरीज ठीक भी हुए, नौ और लोगों की मौत
Tue, 30 Jun 2020 02:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:20 AM IST
सार
- 15 दिन में दोगुने हो रहे केस, रिकवरी रेट बढ़ा, अब प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज
- कुल मरीजों की संख्या 14210 हुई, 4775 संदिग्धों के सैंपल रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में अच्छी खबर यह है कि संक्रमण से रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में 381 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, तो 585 मरीज ठीक भी हुए हैं। मौत का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। उधर, नौ और लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 232 हो गया है। जबकि 75 मरीज ऐसे हैं, जो गंभीर हालत में है। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 14210 हो गई है। जिसमें से 9502 मरीज ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
रिकवरी रेट 66.87 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण की दर 5.56 प्रतिशत है। 4775 संदिग्धों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि 58454 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में 102, फरीदाबाद में 134, सोनीपत में 13, रोहतक में 4, अंबाला में 5, पलवल में 2, करनाल में 18, महेंद्रगढ़ में 3, झज्जर में 9, रेवाड़ी में 31, नूंह में 5, पानीपत में 18, कुरुक्षेत्र में 2, फतेहाबाद में 12, जींद में 3, सिरसा में 7 व कैथल में 9 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में 6, फरीदाबाद में 2 व महेंद्रगढ़ में 1 मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
अब तक गुरुग्राम में 5260, फरीदाबाद में 3590, सोनीपत में 1208, रोहतक में 545, अंबाला में 319, पलवल में 311, भिवानी में 415, करनाल में 291, हिसार में 228, महेंद्रगढ़ में 259, झज्जर में 253, रेवाड़ी में 293, नूंह में 191, पानीपत में 189, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 115, पंचकूला में 111, जींद में 103, सिरसा में 105, यमुनानगर में 100, कैथल में 94 व चरखी दादरी में 78 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 3883, फरीदाबाद में 2103, सोनीपत में 751, रोहतक में 545, अंबाला में 319, पलवल में 224, भिवानी में 125, करनाल में 197, हिसार में 153, महेंद्रगढ़ में 172, झज्जर में 180, रेवाड़ी में 89, नूंह में 159, पानीपत में 109, कुरुक्षेत्र में 100, फतेहाबाद में 88, पंचकूला में 79, जींद में 75, सिरसा में 79, यमुनानगर में 78, कैथल में 54 व चरखी दादरी में 45 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।