फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Haryana CM Manohar lal reached Rohtak

भाजपा में कुर्सी खो-खो खेल की तरह, किसी के भी हाथ आ जाएगी जिम्मेदारी बनकर: सीएम मनोहर लाल

Thu, 23 Jul 2020 07:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jul 2020 07:38 PM IST
सार

  • पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को भाजपा पार्टी कार्यालय में सौंपी 12वें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी 
  • धनखड़ बोले- कांग्रेस की तरह नीची नहीं भाजपा की छत, यहीं बनता है एक चाय बेचने वाला पीएम 

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Haryana CM Manohar lal reached Rohtak
हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने संभाली कमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में कुर्सी खो-खो के खेल की तरह है। किसी के पास जिम्मेदारी बनकर आ सकती है। पार्टी में कांग्रेस की तरह वंशवाद नहीं हैं, जहां दादा से लेकर पोते तक कुर्सी नहीं छोड़ते। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को केवल संगठन नहीं, बल्कि सरकार का भी अनुभव है। वे बचपन से पार्टी से जुड़े हैं। वे बेहतर ढंग से आम जनता एवं कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। यह कहना है सीएम मनोहरलाल का। वे गुरुवार को भाजपा के 12वें प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार व संगठन में इस तरह की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी और नई ऊंचाई पर जाएगी। अब तक जो भी प्रदेश अध्यक्ष रहे, उन्होंने कड़ी मेहनत की। पार्टी व पदाधिकारियों के दम पर प्रदेश के बनने के 48 साल बाद 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। वहीं, नये प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा में एक चाय बेचने वाला पीएम और किसान का बेटा सीएम बन सकता है। भाजपा में ही एक साधारण कार्यकर्ता ऊंचे सपने देख सकता है।
विज्ञापन


मेरे दरवाजे के पीछे कुंडी नहीं लगी, 24 घंटे खुले हैं: धनखड़ 
धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके दरवाजे के पीछे कुंडी नहीं लगी है, कार्यकर्ताओं व आमजन के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में वंशवाद के कारण छत नीची है, जहां किसी को भी ऊंचाई छूने की अनुमति नहीं है। जबकि भाजपा का मंत्र है, मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि समाज के हर वर्ग का कार्यकर्ता संगठन से जुड़े। क्योंकि जब भी संगठन में परिवर्तन होता है तो नया जोश आता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एक-एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दौरान सांसद अरविंद शर्मा ने भी अपने विचार रखे। 


सीएम, रामबिलास व धनखड़ की पुरानी तिकड़ी, पार्टी को ऊंचाइयों पर लेकर आई
भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि सीएम मनोहर लाल, पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा व नए प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की पुरानी तिकड़ी है। 25 साल से तीनों ने मिलकर पार्टी को खड़ा किया। अब सीएम मनोहर के नेतृत्व में जहां कोरोना काल में सरकार बेहतर ढंग से काम कर रही है, वहीं ओपी धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों पर जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed