फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Covid-19 Positive cases in Haryana, Coronavirus new cases in Haryana

हरियाणा के 17 जिलों में 370 पॉजिटिव मिले, अब तक 52 की मौत, कुल 5579 लोग संक्रमण से पीड़ित

Wed, 10 Jun 2020 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jun 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Covid-19 Positive cases in Haryana, Coronavirus new cases in Haryana
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कोरोनाग्रस्त मरीजों का आंकड़ा 5579 पहुंच गया है। जबकि अभी तक कुल 52 मौतें इस संक्रमण से हो चुकी हैं। सत्रह जिलों में 370 नए मामले सामने आने के बाद चिंता और बढ़ गई है। 32919 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुग्राम में 217, फरीदाबाद में 41, सोनीपत में 28, नूंह, यमुनानगर, रेवाड़ी, पंचकूला में 2-2, अंबाला में 13, सिरसा, भिवानी व कैथल में 1-1, रोहतक में 23, फतेहाबाद में 6, हिसार व कुरुक्षेत्र में 5-5 व चरखी दादरी में 10 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुग्राम में दो, फरीदाबाद में तीन, चरखी दादरी व सोनीपत में एक- एक मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 52 हो गया है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण से रिकवरी रेट 39.22 प्रतिशत हो गया। जबकि संक्रमण का रेट 3.65 प्रतिशत है। अब तक गुरुग्राम में 2546, फरीदाबाद में 855, सोनीपत में 502, झज्जर में 112, नूंह में 104, अंबाला में 111, पलवल में 142, पानीपत में 86, पंचकूला में 43, जींद में 65, करनाल में 108, यमुनानगर में 27, सिरसा में 58, फतेहाबाद में 51, भिवानी में 82, रोहतक में 228, महेंद्रगढ़- नारनौल में 106, हिसार में 102, रेवाड़ी में 65, चरखी दादरी में 45,  कैथल में 46 व कुरुक्षेत्र में 60 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

14 इटालियन और अमेरिका से आए 21 लोग भी संक्रमित मिले थे। ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 824, फरीदाबाद में 306, सोनीपत में 208, झज्जर में 99, नूंह में 78, अंबाला में 53, पलवल में 57, पानीपत में 57, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 47, यमुनानगर में 9, सिरसा में 39, फतेहाबाद में 17, भिवानी में 33, रोहतक में 84, महेंद्रगढ़-नारनौल में 79, हिसार में 52, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 28, कुरुक्षेत्र में 34 मरीज रिकवर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed