फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: CM Manohar Lal Reply Over Statement Of Bhupinder Singh Hooda

सीएम मनोहर लाल बोले- कांग्रेस के साथी गलतफहमी न पालें, नहीं पूरे होंगे उनके मंसूबे

Thu, 31 Dec 2020 10:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 10:39 PM IST
सार

  • हुड्डा पर पलटवार : जनता का सरकार पर विश्वास, निकाय चुनाव से हुआ तय, भाजपा के 36 कांग्रेस के 19 ही पार्षद जीते
  • किसान आंदोलन का चुनाव पर असर स्वीकारा, विषम परिस्थितियों में जीत के लिए जताया कार्यकर्ताओं का आभार

विज्ञापन
Haryana News: CM Manohar Lal Reply Over Statement Of Bhupinder Singh Hooda
निकाय चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों को सीएम ने दी बधाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए उनके अविश्वास प्रस्ताव लाने के बयान पर कहा कि जनता का सरकार पर विश्वास है। कांग्रेस के साथी गलतफहमी में जीते हैं। उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। अभी विधानसभा का सत्र बुलाने की कोई जरूरत नहीं है। फरवरी-मार्च में ही सत्र होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता तय करती है कि उसे किस पर विश्वास करना है और किस पर नहीं। निकाय चुनावों ने इसे अच्छी तरह साफ कर दिया है। भाजपा के 36 और कांग्रेस के सिर्फ 19 पार्षद जीते हैं। पंचकूला मेयर और रेवाड़ी नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव भी भाजपा ने जीता है। उन्होंने स्वीकारा कि चुनाव पर किसान आंदोलन का असर रहा। सीएम ने विषम परिस्थितियों में जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और बधाई दी। पांच जनवरी 2021 से पहले निकाय चुनाव जरूरी थे।
विज्ञापन


किसान आंदोलन पर जताई उम्मीद, निकलेगा समाधान
सीएम ने उम्मीद जताई कि आंदोलनरत किसानों और केंद्र सरकार के बीच चार जनवरी 2021 को होने वाली अगली बैठक निश्चित रूप से सकारात्मक रहेगी। उन्हें खुशी है कि हाल ही में हुई बैठक सकारात्मक रही और जल्द ही इस मद्दे का समाधान निकलेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से आंदोलन को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि किसान इस ठंड के मौसम में अपने घरों को लौट जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम किसानों को अपना मानते हैं और उनके हितों के प्रति हमेशा सहानुभूति रखते रहे हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अपने स्वार्थ को पूरा करने और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को उकसाया है। जल्द ही जब यह मुद्दा हल होगा तो इन नेताओं को भी जवाब मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed