फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: More than Eight Lakh students of government schools not received money for stationery and uniforms

Haryana: सरकारी स्कूलों के 8 लाख से अधिक बच्चों को नहीं मिली वर्दी-स्टेशनरी की राशि, पीपीपी की वजह से देरी

Sun, 05 Feb 2023 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

हरियाणा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र से 71 करोड़ रुपये उपरोक्त सामग्री के लिए बजट मिलते ही 8 लाख बच्चों के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया था। शेष आठ लाख से ज्यादा बच्चों में कुछ बच्चों का परिवार पहचान पत्र लिंक नहीं होने की वजह से उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करने में भी देरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Haryana: More than Eight Lakh students of government schools not received money for stationery and uniforms
स्कूल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गर्मी के बाद सर्दी का भी सीजन खत्म होने जा रहा है, लेकिन हरियाणा के 16 लाख 79 हजार 646 बच्चों में से 15 जिलों के 8 लाख 59 हजार 25 विद्यार्थियों को ही स्टेशनरी, बैग और गर्मी सर्दी की वर्दी के पैसे मिले हैं। पूरा सीजन बीतने को है लेकिन राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आधे से ज्यादा विद्यार्थी अभी तक सरकारी सुविधा के तहत मिलने वाली स्टेशनरी, बैग और वर्दी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र से 71 करोड़ रुपये उपरोक्त सामग्री के लिए बजट मिलते ही 8 लाख बच्चों के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया था। वहीं, हरियाणा वित्त विभाग से बजट की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन शेष आठ लाख से ज्यादा बच्चों में कुछ बच्चों का परिवार पहचान पत्र लिंक नहीं होने की वजह से उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करने में भी देरी हो सकती है।
विज्ञापन


ये है बजट
पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी के लिए 800 रुपये
छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी के लिए 1000 रुपये
पहली से छठी कक्षा के विद्यार्थियों को स्टेशनरी के लिए-220 रुपये
पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्टेशनरी के लिए 300 रुपये

इन सात जिलों में नहीं पहुंची अभी तक वर्दी-स्टेशनरी
हरियाणा के जहां 15 जिलों में कुछ समय पहले ही स्टेशनरी और वर्दी के लिए खातों में पैसा डाला गया है। वहीं अभी तक मेवात, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के विद्यार्थियों में से 4 लाख और विद्यार्थियों के खातों में स्टेशनरी और वर्दी के पैसे डालने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि इन स्कूलों के लिए बजट की अप्रूवल आ चुकी है,अगले एक सप्ताह में खातों में राशि डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed