फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana MLA Kulwant Bazigar Firing Video Viral on Social Media

हर्ष फायरिंग करते विधायक बाजीगर का वीडियो वायरल, बोले- खिलौना था, बच्चा लेकर आया था

Mon, 11 Feb 2019 11:01 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana MLA Kulwant Bazigar Firing Video Viral on Social Media
हर्ष फायरिंग करते विधायक बाजीगर का वीडियो वायरल
अक्सर राजनीति से इतर कारणों से चर्चाओं में रहने वाले हरियाणा के विधायक कुलवंत बाजीगर का अब हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक पिस्टल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई अन्य समर्थक भी खड़े दिख रहे हैं। विधायक बाजीगर का कहना है कि यह एक खिलौना था। जो समर्थकों में कोई बच्चा लेकर आया था।
विज्ञापन


रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर 22 सेकंड का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें गुहला-चीका से विधायक कुलवंत बाजीगर एक पिस्तौल से ऊपर की ओर 3 हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एक-एक करके विधायक ने रात के अंधेरे में ऊपर की ओर पिस्तौल करते हुए तीन फायर किए। बाद में पिस्तौल अपने पास खड़े समर्थक को दे दिया।
विज्ञापन


वीडियो में सीवन के सरपंच प्रतिनिधि भी दिख रहे हैं। साथ ही काफी संख्या में लोग बैठे हुए दिख रहे हैं और बीच में आग जल रही है। वीडियो के बीच में लोहड़ी उत्सव लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई कानून की नजर में सभी के बराबर होने की बात कह रहा है तो कोई इस मामले में कार्रवाई के लिए सुझाव दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि वीडियो में जो दिख रहा है, वह सही नहीं है। दरअसल उस दिन एक बच्चा कोई खिलौना लेकर आया था। जिसे उन्हें देकर चलाने की बात कही थी। उन्होंने इस खिलौने को चलाया था। यह पिस्तौल नहीं थीं। हर्ष फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed