फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana minister om prakash dhankar seeks pardon from sarpanch

बेटे ने दी थी धमकी, बंद कमरे में कैबिनेट मंत्री पिता ने माफी मांगी और कहा...

Thu, 11 Jan 2018 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी/महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 11 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
haryana minister om prakash dhankar seeks pardon from sarpanch
ओपी धनखड़ - फोटो : File Photo
बेटे ने सरपंच प्रतिनिधि को धमकी दी थी, अब कैबिनेट मंत्री पिता ने बंद कमरे में पीड़ित से माफी मांगी और उसके बाद मामला निपट गया। सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री ने बेटे की गलती के लिए माफी मांग ली है अब गिले-शिकवे दूर हो गए हैं। मंत्री से अब कोई शिकायत नहीं है। सतनाली की सरपंच रिंकू देवी के प्रतिनिधि उदय सिंह को कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के बेटे आदित्य धनखड़ ने फोन कर रोजी रोटी छीन लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस मामले में ग्रामीण नाराज हो गए थे और मामला तूल पकड़ गया था। मंगलवार शाम को तय हुआ था कि सांसद धर्मबीर के घर कृषि मंत्री और सरपंच प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों की बैठक होगी। सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह ने बताया कि बुधवार रात 7.30 बजे वह क्षेत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तंवर, दीवान सिंह, पंच राजेंद्र शर्मा, सवाई सिंह राठौड़, ओमप्रकाश भगत सिंह समेत करीब 25-30 पंचायत सदस्यों के साथ भिवानी में महम रोड स्थित सांसद धर्मबीर सिंह के निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


10 मिनट बाद ही सफेद रंग की कार में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, राज्य पशुधन बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा वहां पहुंचे। 7.40 बजे सांसद धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी की मीटिंग बंद कमरे में शुरू हुई। मीटिंग एक घंटे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानी के जोश में कह दिया: धनखड़
उदय सिंह ने बताया कि मीटिंग के दौरान मंत्री ओपी धनखड़ ने हाथ जोड़कर प्रतिनिधि मंडल के समक्ष माफी मांगी। धनखड़ ने कहा कि बेटा गलती कर देता है तो बाप को झुकना पड़ता है। जवानी के जोश में उसने ऐसा कहा दिया। अगर आप लोग आदित्य से माफी मंगवाना चाहते हैं तो वह उससे भी माफी मंगवा देंगे।

इस पर पंचायत प्रतिनिधित व कमेटी सदस्य समझौते पर तैयार हो गए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि गिट्टी लोडिंग का कार्य डीआरएम को कहकर रद्द करवा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर गांव में कोई विकास की समस्या तो वो उन्हें बताएं।

मेरे आवास पर मंत्री और सरपंच उदय सिंह की बैठक हुई थी बैठक में दोनों ने अपने गिले शिकवे दूर कर लिए हैं। अब सरंपच मंत्री से कोई शिकायत नहीं है।
- धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र

मंत्री ने नहीं की मीडिया से बात
मीटिंग खत्म होने के बाद अमर उजाला प्रतिनिधि ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह बिना बात किए गाड़ी को लेकर चुपके से निकल गए।


सांसद सतनाली के दामाद हैं और पूरा गांव उनका मान सम्मान करता है। पिछले 25 से 30 साल के पुराने संबंध है। उनके कहने व सामाजिक मान-मर्यादा को देखते हुए इस समझौता कर किया है। हमारा कोई जातीय विवाद नहीं है। मंत्री ओपी धनखड़ ने बेटे की तरफ से माफी मांग ली है और मामला पूरी तरह से निपट गया।
- उदय सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed