फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Minister Anil Vij targets opposition for protesting wearing black clothes

विपक्ष पर विज का हमला: मातम में पहने जाते हैं काले कपड़े, कोई स्वर्ग सिधार गया होगा

Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 12:20 AM IST
सार

नए गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों ने गुरुवार को काले कपड़े पहनकर संसद में प्रदर्शन किया। इस पर अनिल विज ने तंज कंसा कि काले कपड़े तो मातम में ही पहने जाते हैं, अब इस नए गठबंधन का कोई न कोई स्वर्ग सिधार गया होगा, इसलिए काले कपड़े पहने हैं।

विज्ञापन
Haryana Minister Anil Vij targets opposition for protesting wearing black clothes
विपक्ष के प्रदर्शन पर विज ने बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस का अपना ही गठबंधन नहीं है। कांग्रेस टुकड़ों-टुकड़ों में बंटी है। विज ने कहा कि हुड्डा को हरियाणा की जनता दो बार आइना दिखा चुकी है। इनका तो अपना गठबंधन हो जाए, वही बहुत है। इनके अपने टुकड़े-टुकड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


शैलजा, सुरजेवाला व किरण चौधरी पूर्व को जा रहे हैं और हुड्डा दक्षिण में जा रहे हैं। इनका अपना ही गठबंधन नहीं है और यह खुद ही टूटे हैं। गौरतलब है कि हुड्डा ने एक बयान में कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन की जरूरत नहीं। इस पर विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


नए गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों ने गुरुवार को काले कपड़े पहनकर संसद में प्रदर्शन किया। इस पर अनिल विज ने तंज कंसा कि काले कपड़े तो मातम में ही पहने जाते हैं, अब इस नए गठबंधन का कोई न कोई स्वर्ग सिधार गया होगा, इसलिए काले कपड़े पहने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज से मिले खली 

उधर, गृह मंत्री अनिल विज से द ग्रेट खली ने उनके आवास पर मुलाकात की। अनिल विज ने गर्मजोशी से खली का स्वागत किया और उनसे खेल समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed