{"_id":"6193d61505132778181ed21f","slug":"haryana-minister-anil-vij-said-congress-is-a-communal-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब पर बवाल: अनिल विज बोले- सलमान खुर्शीद ने वही लिखा जो कांग्रेस ने पढ़ाया, सांप्रदायिक है ये पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब पर बवाल: अनिल विज बोले- सलमान खुर्शीद ने वही लिखा जो कांग्रेस ने पढ़ाया, सांप्रदायिक है ये पार्टी
Tue, 16 Nov 2021 09:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 09:38 PM IST
सार
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बहाने हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को सांप्रदायिक पार्टी बताया। विज ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
विस्तार
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब पर मचा बवाल थमता नहीं दिख रहा है। अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि खुर्शीद की किताब में वही लिखा है जो कांग्रेस ने उन्हें पाठ पढ़ाया है। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी है जिसने धर्म के आधार पर देश का बंटवारा किया और 1984 में सिखों का कत्लेआम करवाया। जब मौका आता है कांग्रेस की सांप्रदायिकता सामने आने लगती है और इसके बाद वह सेकुलरिज्म के कुर्ते पहन लेते हैं, लोगों को ज्ञान बांटते हैं और राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। विज ने कहा कि केजरीवाल अपने प्रदेश व आसपास प्रदेश के लोगों को बताए कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए उनके द्वारा क्या-क्या कदम उठाए गए। दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अपनी कमियां दूसरों पर डालने की आदत है, पराली का धुंआ 4 से 10 प्रतिशत तक प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी माना जा रहा है। अगर 10 प्रतिशत भी माना जाए तो शेष 90 प्रतिशत प्रदूषण बढ़ाने के लिए केजरीवाल स्वयं जिम्मेदार हैं। उस 90 प्रतिशत को कम करने के लिए केजरीवाल ने क्या-क्या कदम उठाए वह अपने प्रदेश के लोगों और आसपास प्रदेश के लोगों को भी बताए, लोग यह जानना चाहते हैं।
विज्ञापन