फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana means courage, Haryana means courage...I have also eaten Haryana's bread: Modi

हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हाैसला...मैंने भी हरियाणा की रोटी खाई है : मोदी

Sun, 19 May 2024 05:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana means courage, Haryana means courage...I have also eaten Haryana's bread: Modi
-अंबाला व सोनीपत में हुई दो रैलियों में हरियणावियों को साध गए प्रधानमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/सोनीपत/अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं तो यहां की भूमि का गुणगान किए बिना नहीं रह पाते। अंबाला में मां अंबिका व माता मनसा देवी की भूमि को नमन करने के बाद उन्होंने कहा हरियाणा यानी हिम्मत...हरियाणा यानी हौसला..तभी तो हरियाणा धाकड़ है। अपने भाषण में कई बार धाकड़ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर उन्होंने हरियाणावासियों से जुड़ने का प्रयास किया। वहीं, सोनीपत में हरियाणा की धरती को देशभक्तों की धरती बताते हुए यहां के युवाओं की सेना व खेलों में भागीदारी के जमकर कसीदे गढ़े। दोनों जगह हुई महाविजय संकल्प रैली में पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हरियाणा की रोटी खाई है। यहां की माताओं, बहनों का उन पर कर्ज है और वह इस कर्ज को जरूर उतारेंगे। अंबाला में बोले कि हरियाणा की रोटी खाकर ही उन्होंने हरियाणा की तरह सरकार भी धाकड़ चलाई है।
इस दाैरान हरियाणावियों की उपलब्धियों का खूब बखान कर उनसे जुड़ने का प्रयास किया। खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा-दुनिया में आज हरियाणा का इतना नाम है, तो उसके पीछे हमारी बेटियों की ताकत है। उन्होंने अपने बल पर हरियाणा का नाम चमकाया है। अभी एनडीए में महिला कैडेट्स का जो बैच ट्रेनिंग ले रहा है, उसमें बड़ी संख्या में हरियाणा की बेटियां हैं। गोहाना की मशहूर मातूराम की जलेबियों का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 4 जून को मातूराम की जलेबियों का क्या होगा। सारी की सारी दुकान खाली हो जाएगी।
विज्ञापन

मोदी-मोदी नारों के बीच उन्होंने कहा कि हरियाणा का उनके ऊपर बहुत अधिकार है। उनकी विकास यात्रा में हरियाणा के संस्कार हैं। बोले-वह गारंटी देते हैं कि उनका सपना ही मेरा संकल्प है। पल-पल आपके नाम, पल-पल देश के नाम। 24 इनटू 7 फॉर 2047 के लिए। देशभक्ति का राग छेड़ते कहा कि हरियाणा वह राज्य है, जिसकी रगो में देशभक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------
एमएसपी पर...
तीन गुणा अनाज एमएसपी पर खरीदा..अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र में 650 करोड़ आए
एमएसपी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी की प्राथमिकता है। कांग्रेस के जमाने में 2014 से पहले दस साल में देश के किसानों से सिर्फ 7.5 लाख करोड़ रुपये का अनाज एमएसपी पर खरीदा गया था। हमने पिछले 10 साल में, 20 लाख करोड़ रुपये का अनाज किसानों से एमएसपी पर खरीदा। करीब तीन गुना अनाज एमएसपी पर खरीदा गया है। उन्होंने कहा-अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र के किसानों को पीएम किसान निधि के भी 650 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गन्ना किसानों के साथ सिर्फ धोखा किया है। आज गन्ने का एफआरपी करीब 350 क्विटंल है और कांग्रेस में 210 क्विटंल देती थी। उन्होंने बताया जब वह 2014 में आए तो तब गन्ने का बकाया करीब सात हजार करोड़ रुपये था। इसी साल उन्होंने एक लाख 14 हजार करोड़ का भुगतान किया है।
किसानों पर...

हरियाणा ने सुपरफूड दिया, मैंने पूरी दुनिया में पहुंचाया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-आज दुनिया के सामने भारत सुपर फूड लेकर गया है। न्यूट्रीशन के मामले में दुनिया को बहुत कुछ देने की ताकत भारत में है। ज्वार, बाजार जैसा मोटा अनाज हरियाणा का किसान उगाता है। मोदी उसे दुनिया तक पहुंचाना चाहता है। पिछले दिनों मैं अमेरिका गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में बहुत बड़ा भोज रखा। इसमें ज्वार, बाजरा यानी श्रीअन्न परोसा गया। यह मेरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि थी।
महिलाओं पर..
कृषि क्षेत्र को माताएं-बहनें संभाले हुए हैं
मोदी ने कहा कि एक और गारंटी खेती में ड्रोन क्रांति की और इसकी जिम्मेदारी में माता बहनों को दे रहा हूं। मैं गांव के ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दे रहा हूं। लाखों रुपये का ड्रोन उनको दे रहा हूं। हरियाणा के कृषि क्षेत्र को जिस तरह यहां की माताएं बहनें संभाले हुए हैं, वह वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का उदाहरण है।
जवानों पर...
सीमा पर तैनात छोरों को दे रखी है खुली छूट
पीएम ने कहा कि देश की सीमा पर जो जवान और हरियाणा के छोरे तैनात हैं, उन्हें खुली छूट दे रखी है कि दुश्मन को जवाब देने में गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि अब देश की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देखता। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वह धरती है, जहां पर युद्ध में भी गीता का ज्ञान सुनाया जाता है। जब मुकाबला सत्य और असत्य के बीच होता है तो जीत सत्य की होती है।

खिलाड़ियों पर...
2036 में ओलंपिक कराएंगे, सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा व सोनीपत के खिलाड़ी लाएंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के पास भरपूर क्षमता है। खेलों में यहां के युवा खूब पदक लेकर आते हैं। खेलों के मामले में खुला बजट दिया और सरकार हर खिलाड़ी को हर माह 50 हजार रुपये दे रही है, ताकि अपने खेल को निखार सके। टॉप्स जैसी स्कीम चलाई जा रही है। यही कारण है कि ओलंपिक व अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश ने अब तक सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। वर्ष 2036 का ओलंपिक देश में कराने की पहल पर काम शुरू किया गया है। इसमें हम सोनीपत सहित हरियाणा के युवाओं को गोल्ड मेडल लाते देखेंगे।

युवाओं व विकास पर..
हरियाणा के 12 में से 4 एक्सप्रेस वे सोनीपत के पास से गुजर रहे
पीएम मोदी ने कहा कि सोनीपत में रेल कोच नवीनीकरण कारखाना और खरखौदा में मारूती सुजुकि के प्लांट में यहां के लोगों को भारी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। सोनीपत और जींद में पानी की कमी को देखते हुए भाखड़ा नदी पर 400 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया। इससे यहां के लोगों की प्यास बुझेगी। श्री मोदी ने कहा कि हरियाणा से करीब 12 एक्सप्रेस वे गुजरते हैं, इनमें से 4 सोनीपत के पास से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed