फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: know about new MLA naina chautala

नैना चौटाला के बारे में 4 चौंकाने वाली बातें

Sun, 19 Oct 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Sun, 19 Oct 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
Haryana: know about new MLA naina chautala

हरियाणा की डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव जीतीं नैना चौटाला के बारे में कई चौंकाने वाली बातें हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। नैना चौटाला देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन


देवीलाल के परिवार से पहली बार कोई महिला विधानसभा में पहुंची हैं। हलका डबवाली से पहली दफा चुनाव लड़ते हुए नैना चौटाला ने अपने चाचा ससुर व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केवी सिंह को 8545 मतों से पराजित किया। नैना सिंह चौटाला को 68029 मत प्राप्त हुए, जबकि केवी सिंह को 59484 मत मिले।
विज्ञापन


पति जेल में, बेटा राजनीति में
चौटाला परिवार की इस बहु का कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा। सक्रिय राजनीति में नैना चौटाला अपने बेटे दुष्यंत चौटाला के लोकसभा चुनाव में सक्रिय हुई थीं। पति डॉ. अजय सिंह चौटाला के जेल में होने के कारण नैना सिंह ने चुनावी मैदान में कदम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल तक रहीं हॉस्टल की हेडगर्ल

Haryana: know about new MLA naina chautala

बहुत कम लोग जानते होंगे कि नैना सिंह चौटाला का जन्म हिसार जिले के आदमपुर हलके के गांव दड़ौली में हुआ। उनके पिता का नाम भीम सिंह गोदारा और माता का नाम कांता देवी है।

उन्होंने पहली से सातवीं तक की शिक्षा हिसार के नूर निवास हाई स्कूल में प्राप्त की थी और इसके बाद उन्होंने एफसी स्कूल हिसार में दाखिला ले लिया।

दसवीं के बाद भी नैना सिंह ने एफसी कालेज में दाखिला ले लिया और यहीं से उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वह एफसी स्कूल से लेकर कालेज तक 14 वर्ष तक हॉस्टल की हेड गर्ल रहीं।

अच्छी निशानेबाज रही हैं नैना

Haryana: know about new MLA naina chautala

पहली बार विधानसभा पहुंचीं देवीलाल परिवार की बहू नैना चौटाला अपने समय में अच्छी निशानेबाज भी रही हैं। शूटिंग में उन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी में शूटिंग टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

नैना ने राजनीति शास्त्र से एमए प्रथम वर्ष तक शिक्षा प्राप्त की है। वह कालेज में वह एनसीसी की कैडेट रही और कालेज की ओर से प्री आरडी कैंप (गणतंत्र दिवस समारोह परेड) में भाग लिया था।

नैना सिंह चौटाला ने बताया कि डबवाली हलका की समस्याओं को विधानसभा में जोरशोर से उठाऊंगी। मेरा मुख्य मुद्दा नारी उत्थान का रहेगा। हलका डबवाली में नारी शिक्षा की स्थिति काफी खराब है। इसके अतिरिक्त हलका डबवाली की अन्य समस्याओं को उठाकर हल करने का प्रयास करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed