{"_id":"56dd2b474f1c1b2d758b4569","slug":"haryana-jat-protest-haryana-jat-voilence-ratal-lal-kataria-panchkula-news-kalka-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को जलाने की साजिश रचने वाले होंगे बेपर्दा: कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को जलाने की साजिश रचने वाले होंगे बेपर्दा: कटारिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंची सांसद रतन लाल कटारिया दीप प्रज्जवलित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की जनता को बेदाग सेवक मिला, लेकिन बईमानों को रास नहीं आ रहा। हरियाणा को जलाने की साजिश रचने वालों का पर्दाफाश किया जाएगा। यह बात भाजपा के अंबाला सांसद रत्न लाल कटारिया ने कहे। वह हाउसिंग बोर्ड के समीप स्थित एसडी चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर में नवीनतम टेक्नोलॉजी से युक्त डिजीटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। एचएमटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि लाईफ लाइन कही जाने वाली एचएमटी की रिवाईवल हर कीमत पर हो।
उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री का पत्र आया था, उन्होंने जवाब में बताया था कि एचएमटी में दो यूनिट हैं। एक मशीन एंड टूल और दूसरा ट्रैक्टर यूनिट। मशीन एंड टूल फायदे में है। उसको सरकार से यदि सौ करोड़ मिले तो वह अपन फायदे को और बढ़ा सकते हैं। वहीं ट्रैक्टर यूनिट घाटे में चल रही है। कटारिया ने बाताया कि सरकार कहती है जो इकाई इतनी बार मदद करने के बाद भी फायदे में नहीं चल रही तो उसे बंद करो।
कटारिया ने बताया कि उन्होंने पीएम से बात की है कि इसकी जांच करवाई जाए कि आखिर एचएमटी पिंजौर डूबी क्यों। उन्होने बताया कि जिन अफसरों ने डिजाइन चोरी कर-करके भारत में दस जगह में ट्रैक्टर यूनिट खुलवा दी और यहां का भट्टा गोल कर दिया उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कटारिया ने सांसद कोष से सनातन धर्म सभा को 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, सनातन धर्म सभा के प्रधान डॉक्टर रवि बिंदल, मनसादेवी श्राइन बोर्ड के सदस्य पृथ्वीराज मित्तल, रामरत्न गुप्ता, विजय कालिया, गगन सिंह चौहान, कंवरसेन सिंगला , तरसेम लाल, बृजमोहन बाली, एडवोकेट रोशन लाल गोयल, किशोरी लाल शर्मा, राजा वमा, सुनीता कुमारी, अनिता कुमारी, हरविन्द्र कौर , कालका व परवाणू के डॉक्टरों समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
शैलजा व राहुल पर साधा निशाना
कटारिया ने शैलजा पर तीखे वार करते हुए कहा कि दस साल में वह हालत पैदा हुए कि जो कभी ढाई लाख वोट से जीती थी अब वह अंबाला से खड़े होने की हिम्मत भी नहीं कर सकी। इतना ही नहीं कटारिया ने राहुल गांधी को फ्यूज बल्ब तक कह डाला।
ट्रेन निकलने के शोर के कारण रोकना पड़ा भाषण
कटारिया जब भाषण दे रहे थे तब साथ ही बने रेलवे ट्रैक पर से कुछ मिनटों के अंतराल में दो बार ट्रेन गुजरी, जिसके चलते सांसद कटारिया को दोनों बार ट्रेन गुजरने तक भाषण बीच में रोकना पड़ा। क्योंकि ट्रेन के गुजरने के कारण तेज शोर होने के चलते कुछ सुनाई नही दे रहा था।
कटारिया ने कहा कि मौसम बड़ा बेईमान है
रविवार को मौसम सुहावना होने के कारण रूक रूक कर बारिश की हल्की फुहारें पड़ रहीं थीं, वहीं इस दौरान भाषण दे रहे सांसद कटारिया ने अपने अंदाज में कहा कि वह कई बातें करना चाहते हैं पर क्या करें, मौसम बेईमान हो रहा है।