फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Jail Director General KP Singh on ram rahim

पूरी तरह से अनुशासन में रह रहा राम रहीम, तबीयत भी बिल्कुल ठीक: केपी सिंह

Wed, 20 Sep 2017 09:20 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Wed, 20 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana Jail Director General KP Singh on ram rahim
हरियाणा जेल के महानिदेशक केपी सिंह
ऐश की जिंदगी बिताने वाला अरबों का मालिक डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को महीने में पांच हजार रुपये में गुजारा करना होगा। यह राशि मुलाकात के वक्त डेरा प्रमुख के वकील ने सजा मिलने के बाद जेल में खाते में जमा कराई। राम रहीम की सेहत बिल्कुल ठीक है और वह पूरे अनुशासन में रह रहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा जेल के महानिदेशक केपी सिंह ने सुनारिया जेल में सजा काट रहे कैदी राम रहीम के बारे में ये जानकारी दी। डीजीपी ने कहा कि आम कैदियों की तरह गुरमीत राम रहीम भी जेल में है। हर कैदी को अपने लिए जरूरी उत्पादों की खरीददारी के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये उसके खाते में जमा किए जा सकते हैं। यही सुविधा राम रहीम के लिए भी लागू है।
विज्ञापन


थंब इंप्रेशन से खरीद सकेगा जरूरी सामान 
अब तक दुनिया को अंगूठा दिखाने वाले को जेल में कुछ भी खरीदने के लिए थंब इंप्रेशन से ही सामान मिलेगा। जेल में किसी भी कैदी के खाते में जमा राशि के इस्तेमाल के लिए पारदर्शी कैशलेस सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत जेल की कैंटीन से बिस्कुट, समोसे, टूथपेस्ट या अन्य जरूरी उत्पाद खरीदने के लिए पहला अपना थंब इंप्रेशन लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न हनीप्रीत न खुद के नंबर पर हो सकती है बात
जेल प्रशासन ने बाबा को रिश्तेदारों से बातचीत के लिए दो नंबरों पर सुविधा दी है। इसमें डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत और खुद का दूसरा नंबर है, जो सिरसा के डेरा में छोड़ दिया गया था। डीजी, जेल ने बताया कि दोनों नंबरों पर अभी तक बातचीत नहीं हुई है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही यह मौका मिल सकता है। हालांकि डेरा प्रमुख की ओर से दिया गया हनीप्रीत का नंबर फिलहाल बंद आ रहा है। जबकि डेरे में छोड़े गए राम रहीम के खुद के नंबर पर पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही बातचीत हो सकती है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed