{"_id":"5dff12248ebc3e87df0288f8","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-targets-on-opposition-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज बोले- देश को बांटने का काम कर रहीं सोनिया और प्रियंका, दर्ज होना चाहिए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज बोले- देश को बांटने का काम कर रहीं सोनिया और प्रियंका, दर्ज होना चाहिए केस
Sun, 22 Dec 2019 12:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी लोगों को भड़काने व देश को बांटने का काम कर रही हैं। लिहाजा दोनों पर केस दर्ज होना चाहिए। जारी बयान में विज ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। देश मे नफरत फैलाई जा रही है और लोगों को सरकार के खिलाफ गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि जो नागरिकता संशोधन बिल पारित किया गया है, वो देश को बांटने का काम नहीं करता। केवल जो लोग बाहर से प्रताड़ित होकर आए हैं उन्हें नागरिकता देने का काम करता है। विपक्षी दलों के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। विज ने कहा कि जितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, जितनी मौतें हुई हैं उसके लिए ये नेता ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के बाद हरियाणा मे भी नागरिक संशोधन बिल के विरोध मे जींद में हुए प्रदर्शन को लेकर अनिल विज ने कहा कि धरना-प्रदर्शन प्रजातंत्र का विरोध करने का एक तरीका है। उसके लिए हम किसी को मना नहीं कर सकते। अगर कोई वैमनस्य फैलाने की बात करेगा या कानून हाथ में लेगा तो हरियाणा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन