फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij reacts on Jitan ram manjhi statement about Lord Rama

राम पर रार: जीतन राम मांझी के बयान पर भड़के हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, बोले- धरती पर बोझ है यह इंसान

Sat, 16 Apr 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

जीतन राम मांझी ने कहा था कि रामायण में लिखी बातों का अनुसरण करना गलत नहीं है, पर वे भगवान राम को नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij reacts on Jitan ram manjhi statement about Lord Rama
अनिल विज - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के भगवान राम के बारे में दिए बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा कि यह व्यक्ति धरती पर बोझ है। भगवान राम लोगों के रोम-रोम में समाए हुए हैं। देश में हिंदुओं का बहुमत है, उनकी राम में आस्था है और ऐसे में इस तरह की बातें करना बहुत गैर-जिम्मेदाराना है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले मांझी ने एक कार्यक्रम में भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राम भगवान नहीं थे। बल्कि वे तुलसीदास और वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण के एक पात्र थे। रामायण में बहुत-सी अच्छी बातें लिखी गई हैं, पर वह सिर्फ कहानी है। यह सच्ची घटना नहीं है। रामायण में लिखी बातों का अनुसरण करना गलत नहीं है, पर वे भगवान राम को नहीं मानते हैं।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व सीएम ने कहा था कि पूजा-पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता। अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा-पाठ करना बंद कर देना चाहिए। जो ब्राह्मण मांस खाते हैं, शराब पीते हैं, झूठ बोलते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए। उनसे पूजा-पाठ नहीं कराना चाहिए। हिंदुस्तान अवाम मोर्चे (हम) के प्रमुख ने यह भी कहा कि आज राम की तरह कोई शबरी के जूठे बेर खाकर दिखाए। हमारे घर खाना खाए। मांझी ने कहा कि सवर्ण और उच्च जाति के लोग भारत के मूल निवासी नहीं हैं, वे बाहरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed