फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij has given stern warning to officers 

फिर भड़के अनिल विज: लचर कार्यप्रणाली वाले अफसरों को दी चेतावनी, ठीक हो जाओ वरना हमें करना आता है 

Wed, 11 Aug 2021 11:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 11:19 PM IST
सार

विज ने कहा कि वह दफ्तरों में दोबारा औचक निरीक्षण करेंगे। बीते दिनों की गई जांच में अनेक लोगों की दरखास्त लंबित मिली हैं और बड़ी गंभीर दरखास्तों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह कहीं, किसी भी दफ्तर में जाकर जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij has given stern warning to officers 
अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने लचर कार्यप्रणाली वाले अफसरों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि वे अपने-अपने दफ्तरों में लंबित फाइलों को जल्द से जल्द निपटाएं। अफसरों को यही सुझाव है कि वे ठीक हो जाएं नहीं तो हमें करना आता है। विज ने कहा कि अफसर फाइलों के निपटान में देरी न करें। अपना काम ठीक से करें, क्योंकि हमने लोगों की सेवा करने की शपथ ली है। जब वह खुद ऑक्सीजन लगाकर दफ्तर में काम कर सकते हैं तो अफसर क्यों नहीं। अफसरों के दफ्तरों में क्यों महीनों-महीनों फाइलें लंबित रहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह दफ्तरों में दोबारा औचक निरीक्षण करेंगे। बीते दिनों की गई जांच में अनेक लोगों की दरखास्त लंबित मिली हैं और बड़ी गंभीर दरखास्तों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। वह कहीं, किसी भी दफ्तर में जाकर जांच कर सकते हैं। अफसरों को सिविल सेवा में आते समय ली गई शपथ याद करनी चाहिए। इससे उनकी अंतरात्मा जागेगी और लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा। विज ने कहा कि जनता की शिकायतों पर कार्रवाई न करना गंभीर मामला है। किसी भी लापरवाह अफसर को बख्शा नहीं जाएगा, इसलिए कार्रवाई से पहले ही कार्यप्रणाली सुधार लें।
विज्ञापन

अंबाला में किसानों ने गृह मंत्री अनिल विज को दिखाए काले झंडे

चंद्रपुरी कॉलोनी में मंडल प्रधान के घर से वापस आ रहे गृह मंत्री अनिल विज को किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गृह मंत्री अनिल विज बुधवार को चंद्रपुरी कॉलोनी में मंडल प्रधान रोहित चौहान के घर गए थे। जब वह वहां से रात करीब 8 बजे लौट रहे थे तो चंद्रपुरी कॉलोनी में छोटी दीवार के पास पहले से खड़े किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। 
 
इस दौरान पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने और उन्होंने अपनी नारेबाजी जारी रखी। जब तक गृह मंत्री अनिल विज वहां से नहीं निकले उनका विरोध जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती भाजपा नेताओं के प्रत्येक कार्यक्रम व जहां से भी वह गुजरेंगे हमारा प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। किसानों ने मांग की है सरकार इन कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले ले, जिससे कि किसानों द्वारा किया जा रहा यह विरोध प्रदर्शन रुक जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed