फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana guest teachers will celebrate yoga day as ninda day

यहां योग दिवस नहीं, निंदा दिवस मनाया जाएगा

Sat, 20 Jun 2015 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Sat, 20 Jun 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
haryana guest teachers will celebrate yoga day as ninda day

महापड़ाव के तीसरे दिन गेस्ट टीचरों ने योग दिवस को निंदा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। साथ ही फैसला लिया कि 21 जून को टेंट पर काले झंडे लगाकर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


वहीं अतिथि अध्यापकों ने शिक्षामंत्री की ओर से कमेटी से मिलने का निमंत्रण भी ठुकरा दिया, उन्होंने कहा कि अब सिर्फ शिक्षामंत्री से ही बात होगी। वहीं नुक्कड़ सभाओं के लिए भी टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार एक दो दिन में बैकफुट पर आ जाएगी। उन्हें हौसले के साथ डटे रहना है, जीत उन्हीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापड़ाव पर बैठे गेस्ट टीचरों को विभिन्न सरकारी संगठनों के अलावा जेबीटी इंटर्न छात्रों के एक जत्थे ने भी समर्थन दिया। वहीं आमरण अनशन के लिए अब तक 4 लोगों ने अपने आवेदन कोर कमेटी को दिया है। कोर कमेटी के मुताबिक 23 जून से प्रस्तावित आमरण अनशन पर 10 लोग बैठ सकते हैं।

नुक्कड़ सभा के लिए टीमों का भी गठन हो चुका है, ये टीम शनिवार से गांव-गांव जाकर शिक्षामंत्री के द्वारा दिए गए बयानों और लिखित आश्वासनों की कॉपी वितरित करेगी।


पुलिसकर्मी ने मचाया हुड़दंग
रैली स्थल के पास बृहस्पतिवार रात मेवात से आए एक पुलिसकर्मी ने शराब पीकर हुड़दंग मचाया। वहां खड़ी एक कार का शीशा तोड़ डाला। इसकी शिकायत कार मालिक धीरज यादव ने सदर थाने में दी है। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed