{"_id":"60522e729412e40c6d525b18","slug":"haryana-govt-will-run-mega-covid-19-vaccination-drive-two-days-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर लाल ने कहा : मास्क पहनने व सफाई की आदत फिर अपनानी होगी, सप्ताह में दो दिन चलेगा महा टीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर लाल ने कहा : मास्क पहनने व सफाई की आदत फिर अपनानी होगी, सप्ताह में दो दिन चलेगा महा टीकाकरण अभियान
Wed, 17 Mar 2021 10:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के खिलाफ हरियाणा सरकार राज्य में सप्ताह में दो दिन महा टीकाकरण अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ बैठक कर उचित रोकथाम करने का आदेश दिया है। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन की तैयारी तेज कर दी है। बैठक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम ने बताया कि टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, क्लीनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ जन-जागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान कोविड-19 स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए राज्यभर में महा टीकाकरण अभियान चलाया गया है। प्रदेश में अब तक 7.50 लाख लोगों को टीका लगाया गया है और 15 मार्च को महा टीकाकरण अभियान में एक ही दिन में रिकॉर्ड 1.59 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा, गत मंगलवार को भी 65,000 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
अब प्रदेश सरकार ने हर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को इस तरह की मेगा ड्राइव शुरू करने की योजना बनाई है ताकि प्रत्येक लाभार्थी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, कोविड-19 दिशानिर्देशों जैसे मास्क पहनना, हाथों को साफ रखना और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, मॉल, रेस्तरां, बस स्टैंड, स्कूलों, कॉलेजों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड के बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों व अन्य दिशा-निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मास्क अवश्य पहनें
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि मास्क अवश्य पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और राज्य में पात्र लाभार्थी सरकारी व निजी अस्पतालों (सरकार द्वारा सूचीबद्ध) में टीकाकरण अवश्य करवाएं।