फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt will provide breakfast in five rupees, scheme ready

10 रुपये में लंच डिनर के बाद 5 रुपये में नाश्ता देगी BJP सरकार, ये है स्कीम

Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
haryana govt will provide breakfast in five rupees, scheme ready
10 रुपये में भोजन - फोटो : अमर उजाला
10 रुपये में लंच और डिनर के बाद अब बीजेपी सरकार 5 रुपये में नाश्ता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार है, जल्दी ही अमल हो जाएगा इस पर। हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा अन्तयोदय आहार योजना के तहत निर्माण श्रमिकों व गरीब लोगों को रियायती दरों पर भोजन देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कैंटीन चलाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां उनकी अध्यक्षता में आयोजित श्रम विभाग की एक बैठक में अंतोदय आहार योजना की समीक्षा की। बैठक में अन्य राज्यों द्वारा चलाई जा रही ऐसी ही योजना की समीक्षा भी की गई और इस संबंध में एक प्रस्तुति भी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर इस योजना को एक वर्ष के लिए शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार का उददेश्य समाज सेवा के लिए सभी गरीबों और श्रमिकों को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध करवाना है। इस योजना के अंतर्गत पांच रुपये में नाश्ता उपलब्ध करवाया जाएगा तथा 10 रुपये में भरपेट भोजन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों को उनके कार्य स्थल पर व श्रमिक चौक पर मोबाइल वैन द्वारा भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को चलाने में गैर-सरकारी संगठनों की अहम भूमिका होती है, इसलिए गैर-सरकारी संगठनों व सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाए और इस योजना को एक महीने के भीतर अंतिम रूप दिया जाए। बैठक में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैणी, मुख्य सचिव डी एस ढेसी, श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed