फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Govt will be given priority to agniveers in govt jobs

अग्निपथ स्कीम: सरकारी नौकरी में अग्निवीरों को दी जाएगी प्राथमिकता, हरियाणा के सीएम ने किया एलान

Wed, 15 Jun 2022 04:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Jun 2022 04:00 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की। इसके तहत अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। 

विज्ञापन
Haryana Govt will be given priority to agniveers in govt jobs
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अन्य नौकरियों में भी उन्हें प्राथमिकता देने की योजनाएं बनेंगी। सीएम ने कहा कि अग्निवीरों को अच्छा पारिश्रमिक मिलेगा। पहले साल उन्हें 4.76 लाख रुपये दिए जाएंगे, जो बढ़कर 6.96 लाख रुपये हो जाएंगे। जब वह चार साल बाद वापस आएंगे तो उन्हें करीब 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्हें अन्य लाभ, भत्ते और बीमा भी मिलेगा।

विज्ञापन


हरियाणा में सेना में जाने को तैयार खड़ी बेरोजगार युवाओं की फौज
अग्निपथ भर्ती योजना में जाने के लिए हरियाणा के युवाओं की फौज तैयार खड़ी है। हरियाणा में हर साल सेना में भर्ती के लिए दो लाख से अधिक युवा तैयारी करते हैं। हालांकि, हर साल औसतन छह हजार के करीब युवा सेना में भर्ती होते रहे हैं। नई भर्ती योजना हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी आस लेकर आई है। भर्ती शुरू होने से उनको न केवल देश सेवा का मौका मिलेगा, बल्कि नौकरी भी मिल सकेगी।  
विज्ञापन


पिछले दो साल से अधिक समय से कोरोना काल व अन्य कारणों से सेना की खुली भर्ती नहीं हुई है। इस कारण हरियाणा में दो साल में डेढ़ लाख से अधिक युवा ओवरएज हो चुके हैं। सेना में भर्ती शुरू कराने को लेकर युवा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन तक चुके हैं। इतना ही नहीं राज्यसभा में भी यह मामला उठाया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों भिवानी के गांव तालू के 23 वर्षीय पवन ने इसलिए फंदा लगाकर जान दे दी थी कि वह सेना में भर्ती नहीं हो सका और ओवरएज हो गया था। भर्ती को लेकर युवाओं ने पूरे प्रदेश में आंदोलन भी चलाया हुआ है। ऐसे में अग्निपथ भर्ती योजना उनके लिए सेना में भर्ती होने की आस लेकर आई है। गौरतलब है कि भारतीय सेना में हर 10वां जवान हरियाणा से है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक जिले में सबसे अधिक सेना के जवान हैं। इसी प्रकार प्रदेश में सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की संख्या करीब 20 लाख है। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed