फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Govt on Parineeti Chopra dropped as brand ambassador of 'Beti Bachao, Beti Padhao

परिणीति चोपड़ा से अनुबंध को लेकर हरियाणा सरकार ने स्पष्ट की स्थिति, कहा- झूठी हैं सब खबरें

Sat, 21 Dec 2019 11:56 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 21 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Haryana Govt on Parineeti Chopra dropped as brand ambassador of 'Beti Bachao, Beti Padhao
Parineeti Chopra - फोटो : Social Media
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में हटाए जाने के संबंध में किए जा रहे दुष्प्रचार को सरकार ने आधारहीन बताया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सही तथ्यात्मक स्थिति यह है कि सरकार ने अप्रैल, 2017 तक चलने वाले एक वर्ष की अवधि के लिए मई, 2016 में परिणीति चोपड़ा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था। इसके पश्चात एमओयू को कभी भी नवीनीकृत नहीं किया गया
विज्ञापन


। प्रवक्ता ने बताया कि तथ्यों के सत्यापन के बिना ऐसे बयानों से सभी को बचना चाहिए। प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अनावश्यक भ्रामक जानकारी सांझा करके इस विवाद को तेजी देने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि कांग्रेस नेता के आरोपों के विपरीत, वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। दूसरी ओर, राजनैतिक रूप से प्रेरित केवल झूठे बयान इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को चोट पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed