फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt against abhay chautala and suresh kalmadi ioa presidentship, big announcement

चौटाला-कलमाड़ी को IOA अध्यक्ष बनाने के खिलाफ सरकार, कड़ा फरमान

Thu, 29 Dec 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Dec 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
haryana govt against abhay chautala and suresh kalmadi ioa presidentship, big announcement
इनेलो नेता अभय चौटाला
अभय चौटाला और सुरेश कलमाड़ी को आईओए का अध्यक्ष बनाए जाने की खिलाफत करते हुए बीजेपी सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। हरियाणा के खेल संघों में बढ़ती राजनीतिक दखलअंदाजी के चलते खट्टर सरकार ने बड़ा ऐलान किया। खेल मंत्री अनिल विज ने खेल विभाग के अधिकारियों को खेल संघों का अनुदान रोकने के आदेश पर सख्ती से अमल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसका नीतिगत निर्णय पहले ही लिया जा चुका था, लेकिन इस पर अमल में विभाग नरम रुख अपनाए हुए था। माना जा रहा है हरियाणा ओलंपिक संघ में बढ़ती राजनीति और तीन-तीन एसोसिएशन के अस्तित्व में आने से सरकार हरकत में आई है। विज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के लगभग दो दर्जन खेल संघों के अनुदान पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


संघों को दी जा रही वित्तीय सहायता में अनियमितताओं के आरोप हैं, इसलिए सरकार अब उसी संघ को अनुदान जारी करेगी, जो रजिस्ट्रार फर्म एंड कंपनी का प्रमाणपत्र लेकर आएगी। वे संघों को राजनीति का अखाड़ा बनाने के सख्त खिलाफ हैं। वित्तीय अनियमितताएं और राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अब कोई भी खेल संघ राजनीति चमकाने के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। रिकार्ड की जांच के साथ ही वित्तीय सहायता का आडिट कराने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज ने चौटाला-कलमाड़ी को याद दिलाया आईओए का विधान

haryana govt against abhay chautala and suresh kalmadi ioa presidentship, big announcement
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने इनेलो नेता अभय चौटाला और कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के विधान की याद दिलाई है। दोनों के आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनने पर विज ने कहा कि विधान अनुसार भ्रष्टाचार के मामलों से घिरे व्यक्ति अध्यक्ष पद ग्रहण नहीं कर सकते हैं। कलमाड़ी और चौटाला पर अदालत में गंभीर मामले विचाराधीन हैं।

कलमाड़ी के खिलाफ कामनवेल्थ खेलों में भ्रष्टाचार और चौटाला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। दोनों मामलों में दो वर्ष से अधिक की सजा का प्रावधान है। इस कारण वे अध्यक्ष पद नहीं ग्रहण कर सकते, वैसे भी यह एक पंजीकृत संस्था है। खेल मंत्री ने कहा कि इस चुनाव में जिला स्तरीय खेल संघों को नही बुलाया गया और इसकी वे शिकायत कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से भी शिकायत की जाएगी ताकि खिलाड़ियों के हितों की रक्षा की जा सके। ऐसे स्वयंभू अध्यक्ष को सरकार किसी प्रकार की मान्यता प्रदान नही करेंगी। विज ने कहा कि चौटाला की इतने साल तक सरकार रही और खेल संघ के अध्यक्ष बनने के बाद भी वह हरियाणा में कभी राष्ट्रीय खेल नहीं करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed