फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana governor kaptan singh solanki seeks report from dgp on rape cases

हरियाणा में बेटियों से रेप और हत्या से आहत गवर्नर एक्शन में, DGP तलब

Fri, 19 Jan 2018 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
haryana governor kaptan singh solanki seeks report from dgp on rape cases
कप्तान सिंह सोलंकी, गवर्नर - फोटो : ‌file photo
हरियाणा में दुष्कर्म और हत्याओं के सिलसिलेवार मामलों से विपक्ष के निशाने पर आई सरकार को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने भी झटका दिया है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए वीरवार को सोलंकी ने डीजीपी बीएस संधू को राजभवन तलब किया। न केवल बातचीत के दौरान जघन्य अपराधों के बढ़ने पर नाराजगी जताई, बल्कि अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा भी लिया। इसके बाद पुलिस और सरकार हरकत में आ गए हैं।
विज्ञापन


15 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में दोषियों को ज्यादा से ज्यादा सजा का प्रावधान जल्दी किया जा सकता है। इसका प्रस्ताव पुलिस प्रमुख की ओर से सरकार को भेजा जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों में 30 दिनों के भीतर चालान अदालतों में पेश करेगी। विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों का निपटारा करने के लिए डेजीगनेटिड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। पुलिस ने सरकार से इसका आग्रह किया है।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा के लिए ऑपरेशन दुर्गा रिलांच
हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन दुर्गा शुरू कर दिया है। वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 23 पुलिस जिलों में 177 स्थानों पर औचक छापामारी की। 107 चालान मनचलों के काटे। 12 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें से 7 गुरुग्राम और पांच फरीदाबाद में दर्ज हुए हैं। 441 असामाजिक तत्वों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि लगभग एक घंटे राज्यपाल से मुलाकात हुई। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल और डीजीपी की इस मुलाकात को कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापनों से सरकार पर बने दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। डीजीपी ने एडीजीपी आससी मिश्रा के दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर दिए विवादित बयान पर कहा कि जब प्रदेश में ऐसी स्थिति हो तो इस प्रकार के बयान नहीं देने चाहिए। वे इस बारे में उनसे बात करेंगे।

पुलिस मुख्यालत पहुंचा राष्ट्रीय महिला आयोग
डीजीपी की राज्यपाल से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी चेयरपर्सन रेखा शर्मा पंचकूला स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस से दुष्कर्म की घटनाओं के बाद हुई कार्रवाई का ब्योरा लिया। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ किया गया है, दिन-रात गश्त बढ़ाई गई है।


महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 को सक्रिय किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्यकारी चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर और आईजी क्राइम अंगेस्ट वुमन से मुलाकात की है। उन्हें सरकार के प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed