फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government wants MPs, MLAs included on COVID-19 vaccination priority list

हरियाणा सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र, सांसदों-विधायकों को पहले लगे कोरोना का टीका

Wed, 16 Dec 2020 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Haryana government wants MPs, MLAs included on COVID-19 vaccination priority list
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना टीकाकरण की तैयारियों में जुटी केंद्र सरकार को हरियाणा ने महत्वपूर्ण पत्र लिखा है। बीते सप्ताह लिखे पत्र में सांसदों, विधायकों को टीकाकरण की प्राथमिकता सूची में शामिल करने का आग्रह किया गया है। सरकार के इस पत्र के सार्वजनिक होने पर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू व कांग्रेस नेता वेद प्रकाश विद्रोही ने माननीयों को पहले टीका लगाने की सिफारिश पर उंगली उठाई है।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखे पत्र में सांसदों और विधायकों को वीवीआईपी मानते हुए कोरोना से बचाव के लिए पहले टीका लगाने का प्रस्ताव रखा है। हरियाणा में 10 लोकसभा सांसद, 90 विधायक व पांच राज्यसभा सांसद हैं। सरकार ने पत्र में तर्क दिया है कि सांसद और विधायक जनप्रतिनिधि हैं। वे लोगों से मिलते रहते हैं। सरकारी स्तर पर भी उनके काफी काम होते हैं, इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें कोरोना टीकाकरण की प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि वे महामारी की चपेट में न आएं। 
विज्ञापन



पत्र में मेयर, बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन, सरपंच, जिला परिषद चेयरमैन या अधिकारियों को प्राथमिकता सूची में शामिल करने का आग्रह नहीं किया गया है। सरकार के इस पत्र पर विधायक बलराज कुंडू ने ट्वीट कर लिखा है कि ताज्जुब है सरकार की निम्न स्तरीय सोच पर। सबसे पहले सांसदों, विधायकों को कोरोना वैक्सीन क्यों दी जाए भला? डॉक्टरों, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, अस्पताल कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी, टीचर्स एवं पत्रकार समेत उन सभी का अधिकार सबसे पहले है जो कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे आगे खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed