{"_id":"6154723a8ebc3e0901290a51","slug":"haryana-government-to-organise-run-for-unity-on-birth-anniversary-of-vallabhbhai-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती: गुरुग्राम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का होगा आयोजन, सीएम मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती: गुरुग्राम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का होगा आयोजन, सीएम मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि
Wed, 29 Sep 2021 07:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:46 PM IST
सार
हरियाणा सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुग्राम में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन करेगी। कार्यक्रम के तहत पांच किमी की दौड़ होगी। प्रत्येक आयुवर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। जिलों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को गुरुग्राम में राज्यस्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा, जिला स्तर पर भी इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस ‘रन फॉर यूनिटी’ में पांच किलोमीटर की दौड़ में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी बुधवार को पंचकूला में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दी गई। इस अवसर पर युवा आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन और सभी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे। खेल राज्यमंत्री ने बैठक के बाद ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश
विज्ञापन
पुरस्कार देने की योजना को किया जा रहा ऑनलाइन
संदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की योजना को ऑनलाइन किया जायेगा, इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में किसी प्रकार की देरी व लापरवाही न करें और अगर कहीं औपचारिकता में कमी है तो उसे ठीक करवाने में खिलाड़ियों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक-पेरेंटस मीट्स का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ें।
यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
अक्तूबर तक ले सकते हैं ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
खेल मंत्री ने बताया कि ग्रुप सी व डी की भर्ती में जारी किये गये ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए सरकार ने दो माह का समय बढ़ाया है। जिनके पास सही प्रमाण पत्र हैं, वे अक्टूबर माह के अंत तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों को यूथ क्लब खोलने के लिए मैंपिंग करने का निर्देश दिया, ताकि युवाओं में विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाया जा सके।