फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Strict Reaction on Doctors Strike, Vacations Cancelled

हरियाणाः डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से सेवाएं ठप, तो सरकार ने दिखाए सख्त तेवर, छुट्टियां रद्द

Mon, 17 Jun 2019 09:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 17 Jun 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Strict Reaction on Doctors Strike, Vacations Cancelled
डॉक्टर - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल ने मरीजों को बेहाल कर दिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर की गई हड़ताल जारी रही। सोमवार को डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर ओपीडी नहीं ली। आपात सेवाएं भी अधिकांश अस्पतालों में बाधित रहीं। मरीजों को अस्पतालों से बिना इलाज कराए वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हालांकि, शनिवार देर रात डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की सोमवार की छुट्टी रद करते हुए ओपीडी व आपात सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की एक न चली।

विज्ञापन

डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने विभाग के आदेशों को दरकिनार कर दिया और 24 घंटे की आईएमए की हड़ताल में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन भी किए। डॉक्टर सेंट्रल एक्ट बनाने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।

आईएएम के प्रदेश सचिव डॉ. सुनील मुंजाल ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल एक्ट बेहद जरूरी है। डॉक्टरों पर हमला करने वालों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को अधिक से अधिक सजा व जुर्माना होना चाहिए।

उधर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने हड़ताल से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हड़ताल ही नहीं थी। रोहतक के पीजी डॉक्टरों का ही कुछ मुद्दा है, उसे लेकर हड़ताल हुई, बाकी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रही हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed