फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Prepared Format for Final Year Exams in Colleges and Universities

हरियाणा: विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं इसी महीने, अक्टूबर में जारी होंगे परिणाम

Tue, 01 Sep 2020 04:29 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Sep 2020 04:29 PM IST
सार

  • अक्टूबर 2020 की समाप्ति से पहले सभी रिजल्ट भी होंगे घोषित
  • परीक्षा के साथ ही दाखिला, अक्टूबर से सामान्य पढ़ाई की तैयारी

विज्ञापन
Haryana Government Prepared Format for Final Year Exams in Colleges and Universities
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

विस्तार

हरियाणा में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सितंबर के अंत तक संपन्न हो जाएंगी। अक्टूबर 2020 की समाप्ति से पहले सभी रिजल्ट भी घोषित हो जाएंगे। हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में यह निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में राज्य पोषित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं परीक्षा नियंत्रकों ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद  चेयरमैन प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने की। इसमें अंकुर गुप्ता, प्रधान सचिव उच्च शिक्षा, अजीत बालाजी जोशी महानिदेशक उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा उपस्थित रहे। अनुमान है कि लगभग 2 लाख से अधिक विद्यार्थी स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा परिषद के प्रवक्ता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की अनुशंसाओं को राज्य सरकार ने सहमति प्रदान की थी। उन अनुशंसाओं के अनुसार ही सभी परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। उच्चतम न्यायालय ने भी निर्णय दिया है कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने इस संकल्प को दोहराया कि कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरश: पालन किया जाएगा। सभी विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कम्पार्टमेंट और रि-एपियर की परीक्षा का भी प्रावधान है। 

विद्यार्थियों को विशेष छूट दी गई है कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से परीक्षा दे सकते हैं। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अधिकतर विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा के पक्षधर रहे लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा देने के विकल्प को भी चुना है।

दूर से आने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा
परीक्षा देने जो विद्यार्थी दूर से आने वाले हैं उनको एक दिन या अधिक दिनों के लिए हॉस्टल में रहने की व्यवस्था भी की जाएगी। एक कमरे में एक ही विद्यार्थी रहे इसका ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों में भी कम से कम दो गज की दूरी दो परीक्षार्थियों में रहेगी। इसके लिए व्यवस्था की गई है कि डेटशीट इस प्रकार बने कि एक समय में कम से कम विद्यार्थी ही परिसर में आएं।

कॉलेज के विद्यार्थी ही कॉलेज में परीक्षा दे पाएंगे। लगभग सभी विश्वविद्यालयों के परिसर में चल रहे पाठ्यक्रमों की परीक्षा का दायित्व डीन और विभागाध्यक्ष को दिया गया है। कॉलेजों में सुचारु रूप से परीक्षा हो इसका दायित्व प्राचार्यों पर रहेगा।

परीक्षा के समय व विकल्प में ढील

मार्च, 2020 के बाद समस्त शिक्षण कार्य ऑनलाइन हुआ है, इसलिए हर परीक्षा में समय व विकल्पों में ढील दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अपलोडिंग और डाउनलोडिंग के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। पिछले वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाओं का ऑनलाइन कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

परीक्षाओं के साथ नए दाखिला, अक्टूबर से सामान्य पढ़ाई शुरू होगी
सितंबर में परीक्षाओं के साथ-साथ नए दाखिला भी हो जाएंगे। अक्टूबर से परिस्थितियों के अनुसार जितना संभव हो सकेगा उतनी सामान्य पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यह भी बताया गया कि जो विद्यार्थी वास्तविक कारणों के कारण परीक्षा नही दे सकेंगे, उन्हें परीक्षा का एक मौका और दिया जाएगा।

अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के दाखिले सितंबर से
हरियाणा के सरकारी, सहायता प्राप्त व स्व वित्त पोषित कक्षाओं के ऑनलाइन दाखिले 7 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। ये 21 सितंबर तक चलेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 22 से 25 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन व मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पहली मेरिट सूची 26 व दूसरी 30 सितंबर को जारी होगी। विद्यार्थी पहली से पांच अक्टूबर तक फीस जमा करा सकेंगे। 6 अक्टूबर से काउंसलिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed