फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government increased the honorarium of watchmen

Haryana News: हरियाणा में चौकीदारों की बल्ले-बल्ले, चार हजार रुपये बढ़ा मानदेय, वर्दी-साइकिल भत्ता भी मिलेगा

Fri, 09 Feb 2024 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

हरियाणा सरकार हर साल चौकीदारों को लाठी और टार्च के लिए एक हजार रुपये देगी। वहीं मृत्यु पंजीकरण पर अब 400 रुपये मिलेंगे। सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा। सरकार आकस्मिक मौत पर परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Haryana government increased the honorarium of watchmen
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में चौकीदारों के मानदेय में चार हजार की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक चौकीदारों का मानदेय अब 11 रुपये हजार होगा। पहले उन्हें सात हजार रुपये का मानदेय मिलता था। बढ़ा हुआ मानदेय उन्हें नवंबर 2023 से मिलेगा। वहीं, सरकार ने चौकीदारों का वर्दी और साइकिल भत्ता भी बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


वर्दी भत्ते के लिए उन्हें हर साल चार हजार रुपये मिलेंगे। चौकीदारों को साइकिल भत्ते के तौर पर उन्हें हर पांच साल में 3500 रुपये दिए जाएंगे। पहले चौकीदारों को सिर्फ एक बार साइकिल खरीदने का भत्ता दिया जाता था। इसके अलावा हर साल लाठी और टार्च के लिए एक हजार रुपये भी मिलेंगे। वहीं, ग्रामीण चौकीदारों की आकस्मिक मृत्यु होने पर सरकार परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा मृत्यु पंजीकरण पर अब 400 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तर्ज पर सेवानिवृति के दौरान एकमुश्त दो लाख रुपये का भी लाभ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले साल चौकीदारों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले ग्रामीण चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देकर 18 हजार वेतनमान करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed