फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government going to implement Yoga Break in government offices to increase productivity of employees

Haryana: सरकारी कार्यालयों में होगा योग ब्रेक, रोज दस मिनट करने होंगे आसन, सभी विभागों को करना होगा लागू

Fri, 01 Dec 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि नए प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से कर्मचारियों की दक्षता में सुधार करने में काफी मदद मिलेगी। इससे पहले, राज्य महानिदेशक, आयुष ने विभिन्न सरकारी विभागों से स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए योग ब्रेक को लागू करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Haryana government going to implement Yoga Break in government offices to increase productivity of employees
yog mudra

विस्तार

हरियाणा सरकार कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकारी कार्यालयों में योग ब्रेक (वाई ब्रेक) लागू करने जा रही है। इसके तहत अधिकारी व कर्मचारियों को रोज पांच से दस मिनट की योग क्रियाएं करनी होंगी। इसकी शुरुआत उच्च शिक्षा निदेशक ने अपने आधीन कालेजों में शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


निदेशक की ओर से विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों, सरकारी सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों को एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें उन्हें कार्यस्थल में उत्पादकता में सुधार के लिए योग ब्रेक को सख्ती से लागू करने को कहा है। बताया जा रहा है कि जल्द उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर अन्य विभागों में इस संबंध में आदेश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन


आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि नए प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से कर्मचारियों की दक्षता में सुधार करने में काफी मदद मिलेगी। इससे पहले, राज्य महानिदेशक, आयुष ने विभिन्न सरकारी विभागों से स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए योग ब्रेक को लागू करने के लिए कहा था। योग ब्रेक का मुख्य मकसद कर्मचारियों पर काम के तनाव को कम करना और तनाव फ्री माहौल देना है, ताकि वह अपने काम में और बेहतर काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed