फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government fielded 7 senior IAS in 7 flood affected districts

Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित 7 जिलों में 7 वरिष्ठ आईएएस उतारे

Wed, 12 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Haryana government fielded 7 senior IAS in 7 flood affected districts
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सात बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए सात वरिष्ठ आईएएस की ड्यूटी लगाई है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के निर्देश पर मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वरिष्ठ आईएएस को प्रभावित जिले में प्रशासनिक सचिव कम जिला इंचार्ज लगाया है। ये सभी आईएएस प्रभावित जिलों में रहेंगे और स्थिति को नियंत्रित करने पर उपायुक्तों को मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण करेंगें। प्रशासनिक सचिव संबंधित जिलों के उपायुक्त के साथ तालमेल कर जलभराव से पीड़ित लोगों की मदद करने के कार्य की देखरेख करेंगे। इसके अलावा बचाव कार्यो में तेजी लाते हुए संबंधित जिलों की रिपोर्ट सरकार को भेजेंगें।

सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग टीवीएसएन प्रसाद को करनाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च सुमिता मिश्रा को पंचकूला, अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग अंकुर गुप्ता को अंबाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डा. जी अनुपमा को कुरूक्षेत्र का प्रशासनिक सचिव एवं जिला इंचार्ज लगाया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी विभाग एके सिंह को पानीपत, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगर एवं योजनाकार अरुण कुमार गुप्ता को यमुनानगर, आयुक्त एवं सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग विकास गुप्ता को कैथल का प्रशासनिक सचिव कम जिला इंचार्ज लगाया गया है।
विज्ञापन


जुलाई की 75 फीसदी बारिश हो चुकी है
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा में अब तक जुलाई की 75 फीसदी बारिश हो चुकी है। हरियाणा में जुलाई के महीने में अब तक 116 एमएम बारिश हुई है। आमतौर पर जुलाई में 153 बारिश सामान्य मानी जाती है। मंगलवार को प्रदेश में 26.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 306 फीसदी ज्यादा है। वहीं, मानसूनी सीजन में अब तक 196 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 97 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed