{"_id":"632c2cd2e8fab65fce4ba55f","slug":"haryana-government-decided-afresh-reservation-for-sc-bc-a-and-women-in-zilla-parishad-and-panchayat-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जिला परिषद और ब्लॉक समिति में नए सिरे से आरक्षण तय, महिलाओं के लिए सम-विषम के आधार पर तय होंगी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जिला परिषद और ब्लॉक समिति में नए सिरे से आरक्षण तय, महिलाओं के लिए सम-विषम के आधार पर तय होंगी सीटें
Thu, 22 Sep 2022 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 03:07 PM IST
सार
जिलों से निरीक्षण के बाद 29 सितंबर तक हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को आरक्षित सीटों की सूची भेजी जाएगी। महिलाओं के लिए सम-विषम के आधार पर सीट आरक्षित करनी होंगी।
विज्ञापन
आरक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने जिला परिषद और पंचायत समिति में एससी, बीसी-ए और महिलाओं के लिये नए सिरे से आरक्षण तय कर दिया है। बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। इस संबंध में विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी डीसी, एडीसी, सीईओ जिला परिषद और एसडीएम को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
जिलों से निरीक्षण के बाद 29 सितंबर तक हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को आरक्षित सीटों की सूची भेजी जाएगी। महिलाओं के लिए सम-विषम के आधार पर सीट आरक्षित करनी होंगी। हर जिले में जिप व ब्लॉक समिति में महिलाओं, एससी और बीसी-ए के लिए अलग-अलग अनुपात में सीटें तय की गई हैं।
विज्ञापन
जिला महिलाओं सहित कुल स्थान, एससी के लिए महिलाओं सहित कुल स्थान, बीसीए के लिए कुल स्थान
अंबाला 15 5 1
भिवानी 22 5 2
चरखी दादरी 11 2 1
फरीदाबाद 10 2 1
फतेहाबाद 18 6 1
गुरुग्राम 10 2 0
हिसार 30 7 3
झज्जर 18 3 1
जींद 25 6 2
कैथल 21 5 2
करनाल 25 6 3
कुरुक्षेत्र 17 4 2
महेंद्रगढ़ 19 3 1
नूंह 25 2 2
पलवल 20 4 2
पंचकूला 10 2 1
पानीपत 17 3 2
रेवाड़ी 18 4 1
रोहतक 14 3 1
सिरसा 24 8 3
सोनीपत 24 5 2
यमुनानगर 18 6 2