फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government control forgery in procurement of paddy by strict action

जाली जे फार्म काटकर ज्यादा दिखाई जाती थी खरीद, सरकार की सख्ती से रुक गई गड़बड़ी

Thu, 19 Nov 2020 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Haryana government control forgery in procurement of paddy by strict action
धान खरीद - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा में जाली जे फार्म काटकर धान की ज्यादा खरीद दिखाई जा रही थी, जो सरकार की सख्ती के बाद इस साल नहीं हो पाई। चावल मिलों पर सरकार की सख्त कार्रवाई से धान का फर्जीवाड़ा काफी हद तक रुका है। गड़बड़ी रुकने से इस बार मंडियों में दस लाख टन कम धान खरीद दर्ज की गई है। बीते साल तक जाली जे फार्म काटकर धान की ज्यादा खरीद दिखाई जाती थी।

विज्ञापन


राइस मिल मालिक और आढ़तियों के गठजोड़ से यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चला आ रहा था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगती थी। वास्तव में उतना धान खरीदा ही नहीं जाता था, जितनी खरीद कागजों में दिखाकर सरकार से पेमेंट ले ली जाती थी। 
विज्ञापन



चावल मिलों के तीन बार करवाए गए भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी पकड़ी गई। इसके बाद सरकार की तरफ से मिल मालिकों से रिकवरी की गई। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अनेक ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि इस बार धान की फसल पिछले साल के मुकाबले 10 लाख टन कम आई है। इस साल 54 लाख टन धान की खरीद हुई है, जबकि पिछले सीजन में 64 लाख टन धान की फसल खरीदी गई थी। सरकार ने चावल मिलों पर जो कार्रवाई की है, उसके चलते गड़बड़ी रुकी है। 


उन्होंने बताया कि सरकार ने बाजरा खरीद की समय सीमा 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। इस बार बाजरे की फसल पिछले साल के मुकाबले बड़ी मात्रा में आई। एमएसपी पर बाजरे की खरीद के चलते मंडियों में ज्यादा बाजरा आया। पिछले सीजन में पौने चार लाख टन बाजरे की फसल आई थी, इस बार करीब 6 लाख टन फसल अब तक आ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed