{"_id":"65702bc6bf1be76c650dd44d","slug":"haryana-government-changed-the-name-of-panjokhara-village-of-ambala-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: हरियाणा सरकार ने बदला अंबाला के पंजोखरा गांव का नाम, अब इस नाम से मिलेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: हरियाणा सरकार ने बदला अंबाला के पंजोखरा गांव का नाम, अब इस नाम से मिलेगी पहचान
Wed, 06 Dec 2023 01:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब गांव को गोद लिया था। उन्हीं के प्रयासों से गांवों में अब तक करोड़ों की लागत से अलग-अलग विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव 'पंजोखरा' का नाम अब 'पंजोखरा साहिब' कर दिया है। केंद्र सरकार से इस संबंध में गांव का नाम पंजोखरा साहिब करने की अनुमति मिलने के बाद हरियाणा सरकार ने भी इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा गांव के धार्मिक महत्व को देखते हुए गांव का नाम पंजोखरा साहिब करने की प्रदेश सरकार से सिफारिश की थी। उन्हीं के प्रयासों से हरियाणा विधानसभा सत्र में पंजोखरा का नाम पंजोखरा साहिब करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। सरकारी रिकॉर्ड में गांव का नाम पंजोखरा साहिब अंकित करने के लिए केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव राज्य सरकार ने भेजा था।
विज्ञापन
राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी का दी। बता दें कि पंजोखरा साहिब गांव में ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब है। सिखों के आठवें गुरू श्री गुरु हरकिशन साहिब जी की यह चरणस्थली है, जहां देश ही नहीं विदेश से श्रद्धालु आकर शीश नवाते हैं। गौरतलब है कि विज ने पंजोखरा साहिब गांव को गोद लिया था। उन्हीं के प्रयासों से गांवों में अब तक करोड़ों की लागत से अलग-अलग विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन