{"_id":"5b7c31f042c79246627aaf34","slug":"haryana-government-approves-kurukshetra-elevated-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः कुरुक्षेत्र एलिवेटिड रेलवे लाइन को हरी झंडी, 224 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः कुरुक्षेत्र एलिवेटिड रेलवे लाइन को हरी झंडी, 224 करोड़ रुपये होंगे खर्च
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाइन पर कुरुक्षेत्र शहर में एलिवेटेड रेलवे लाइन के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी हे। इससे कुरुक्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा। इस ऐलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण हरियाणा रेल आधारभूत संरचना विकास निगम (एचआरआईडीसी) द्वारा 224.58 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। जबकि कुल परियोजना लागत में से रेल मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपये की राशि साझा की जाएगी। ऐलिवेटेड रेलवे लाइन से शहर में पांच लेवल क्रॉसिंग बंद हो जाएंगी जिससे यातायात जाम कम होगा।
मुख्यमंत्री हाल ही में रोहतक शहर में रेलवे ट्रैक के रोहतक-गोहाना-पानीपत खंड पर देश की पहली ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना का शुभारंभ कर चुके हैं। जिसे 315.71 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थानेसर स्टेशन के प्लेटफार्म को मेट्रो स्टेशन जैसे ऊपर उठा कर बनाया जाएगा। इस परियोजना में भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा और मौजूदा रेलवे भूमि पर ही पूरा कार्य किया जाएगा।
परियोजना की कुल लंबाई 5.18 किलोमीटर होगी, जिसमें 4.511 किलोमीटर का ऐलिवेटेड ट्रैक होगा। खास बात यह कि ये परियोजना पर्यावरण अनुकूल होगी और पुराने शहर को नए शहर के साथ एकीकृत करेगी। इस परियोजना के निर्माण से पांच लेवल क्रॉसिंग स्थायी रूप से बंद हो जाएंगी।