{"_id":"66960ae14585044ca702c039","slug":"haryana-government-approached-to-supreme-court-on-opening-of-shambhu-border-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब खुलेगा शंभू बॉर्डर: किसान दिल्ली कूच को तैयार, हरियाणा सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट... केंद्र भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब खुलेगा शंभू बॉर्डर: किसान दिल्ली कूच को तैयार, हरियाणा सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट... केंद्र भी अलर्ट
Tue, 16 Jul 2024 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:23 AM IST
सार
पंजाब के किसान संगठनों ने फरवरी में अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच के एलान किया था। हरियाणा में उन्हें शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया था। इसके बाद किसानों ने वहीं डेरा जमा लिया था। पांच माह से शंभू बॉर्डर बंद होने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था जिसके बाद कोर्ट ने रास्ता खोलने का आदेश दिया था
विज्ञापन
शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद
विस्तार
पिछले पांच माह से बंद पड़े शंभू बॉर्डर खोलने के मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद से दोनों पक्षों की तरफ से सरगर्मियां बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां किसानों ने दिल्ली कूच की तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं हरियाणा सरकार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
हरियाणा सरकार की तरफ से उच्चतम न्यायालय में दायर स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) पर इस हफ्ते सुनवाई हो सकती है। हरियाणा सरकार की ओर से बीते सप्ताह एसएलपी दायर की गई थी।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार किसान संगठनों के नुमाइंदों से भी बात कर सकती है। मगर उससे पहले वह एसएलपी पर होने वाली सुनवाई और किसान संगठनों के फैसले का इंतजार करेगी। सरकार इस मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की तरफ से उच्चतम न्यायालय में दायर स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) पर इस हफ्ते सुनवाई हो सकती है। हरियाणा सरकार की ओर से बीते सप्ताह एसएलपी दायर की गई थी।
विज्ञापन
किसानों की रणनीति पर भी किसानों की नजर
हरियाणा सरकार किसानों की रणनीति पर भी नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार केंद्र के भी संपर्क में है। महेंद्रगढ़ में इस मुद्दे को लेकर सैनी सरकार व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बातचीत भी होने की संभावना है।