फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Golden Jubilee look the government's preparations

स्वर्ण जयंती समारोहः साल भर होंगे कार्यक्रम, देखिए सरकार की तैयारियां

Wed, 28 Sep 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Haryana Golden Jubilee look the government's preparations
मनोहर लाल खट्टर - फोटो : File Photo
हरियाणा में स्वर्ण जयंती समारोह एक वर्ष की रूप रेखा बन कर तैयार हो गई है। एक नवंबर से हरियाणा के लोगों को इसका आगाज देखने को मिलेगा। यहां पंचकूला में आयोजित पहली बैठक में सरकार ने पूरे वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का खाका तैयार कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे राजनीति से उपर उठ कर हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष को एक उत्सव तथा हरियाणा के नव निर्माण के रूप में बनाने के लिए आगे आएं। हरियाणा के गौरव और विकास की भावी योजनाओं में अपने सकारात्मक सुझाव सरकार को दें। सरकार ने  स्वर्ण जयंती उत्सव के लिए एक सांझा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया है तथा एक वर्ष के कार्य की रूप-रेखा तैयार की गई है, जिसके तहत 50 नई योजनाओं  के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। फिल्म निर्माता-निर्देशक और हास्य अभिनेता सतीश कौशिक के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा फिल्म नीति 31 दिसंबर, 2016 तक घोषित कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

Haryana Golden Jubilee look the government's preparations
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : File Photo
इसके अलावा हरियाणा के हर गांव में स्वर्ण जयंती के अवसर पर एक-एक हरियाणवी फिल्म दिखाई जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से आहवान किया कि एक नवंबर, 2016 को गुड़गांव से आरंभ किए जा रहे स्वर्ण जयंती वर्ष के पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इस कार्यक्त्रस्म में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परिकल्पना ऐसे हरियाणा के नवनिर्माण की है जहां खेतों में भरपूर पैदावार हो, औद्योगिक विकास तेजी से हो, कोई भी अपने आप को उपेक्षित न समझे, युवा हुनरमंद हों, महिलाओं का सशक्तिकरण हो, सभी को तरक्की के समान अवसर मिलें, विकास परियोजनाओं का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे ताकि हम पंडित दीन दयाल उपाध्याय की अंत्योदय की परिकल्पना को साकार कर सकें। स्वर्ण जयंती समारोह के नोडल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. केके खंडेलवाल ने कहा कि सरकार को लिखित रूप में या ई-मेल अपने सुझाव भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed