फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana former health minister Kamala Verma dies due to black fungus

हरियाणा: ब्लैक फंगस से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा का निधन, जिस अस्पताल का किया था उद्घाटन, वहीं ली अंतिम सांस

Tue, 08 Jun 2021 10:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Jun 2021 10:27 PM IST
सार

1977 में चुनाव जीतने के बाद कमला वर्मा को पहली बार स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। इसके बाद भी वह दो बार कैबिनेट मंत्री रहीं। आपातकाल के दौरान वह जेल भी गईं थीं। गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे संवाद किया था। उनकी मौत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने गहरा शोक जताया है। 

विज्ञापन
Haryana former health minister Kamala Verma dies due to black fungus
हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा ब्लैक फंगस से जिंदगी की जंग हार गईं। मंगलवार की शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। यमुनानगर के सचदेवा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बता दें कि साल 1992 में बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने सचदेवा अस्पताल का उद्घाटन किया था, आज इसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री कमला वर्मा कुछ समय पहले कोरोना की चपेट में आ गई थीं। कोरोना को हराने के बाद उनके शरीर और चेहरे पर सूजन आ गई थी। वह 21 मई से शहर के सचदेवा अस्पताल में भर्ती थीं और ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। इस दौरान परिजनों ने ब्लैक फंगस के उपचार के लिए इंजेक्शन नहीं मिलने का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद सरकार हरकत में आई और भाजपा संगठन ने 30 इंजेक्शन उपलब्ध करवा दिए थे। वहीं केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से भी 22 इंजेक्शन मिले थे। विदित हो कि यमुनानगर में ब्लैक फंगस से यह पहली मौत है।  अभी जिले में 14 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


21 मई को किया गया था भर्ती 
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का इलाज करने वाले डॉ. ईश कालड़ा ने बताया कि सचदेवा अस्पताल में 21 मई को उन्हें भर्ती किया गया था।  कोरोना के बाद उन्हें ब्लैक फंगस हो गया था। उन्हें रोजाना चार इंजेक्शन लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक करीब 30 डोज दी जा चुकी थी लेकिन उनका राइट साइड का लंग्स पूरी तरह से डैमेज हो गया था। वहीं लेफ्ट साइड का भी 80 फीसदी तक खराब हो चुका था। शाम को करीब साढ़े सात बजे उन्हें हार्ट अटैक भी आया, इसके बाद उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि वे पोस्ट कोविड मरीज थीं और उनके लंग्स खराब थे। उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed