{"_id":"585e8aaa4f1c1b0f15e39e71","slug":"haryana-formar-cm-bhupinder-singh-hooda-refused-to-publicize-for-assembly-election-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नहीं जाऊंगा पंजाब में चुनाव प्रचार करने, सरकार की नीयत में खोट है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नहीं जाऊंगा पंजाब में चुनाव प्रचार करने, सरकार की नीयत में खोट है'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं पंजाब में चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं जाऊंगा। सरकार की नीयत में खोट है, इसलिए अभी तक हरियाणा को अपना पानी नहीं मिला। ये कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा सरकार की नीयत खराब है। इसीलिए प्रधानमंत्री से एसवाईएल पर मिलने का समय नहीं ले पा रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में यह तय हुआ था कि मुख्यमंत्री खटटर के नेतृत्व में इस मामले पर पीएम मोदी से मिला जाए, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री समय नहीं ले पाए हैं।
उन्होंने नसीहत दी कि भाजपा को चाहिए कि पंजाब में अकाली दल के साथ रिश्ता खत्म करें। नया सियासी पैंतरा चलते हुए हुडडा ने पंजाब में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक कैप्टन अमरेंद्र उन्हें यह आश्वासन नहीं देते कि हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को दिया जाएगा तब तक वे चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। यहां चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर पूर्व सीएम ने साफ किया कि ऐसा संभव नहीं कि पंजाब हरियाणा के हितों पर अतिक्रमण करे और हम चुनाव प्रचार करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एसवाईएल का पानी लाने के लिए प्रदेश में अभियान शुरू करेगी। जनमत संग्रह करने के बाद इस मामले में रणनीति तैयार कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। जनवरी में जींद में पार्टी इस बावत बैठक बुलाएगी जिसके बाद पूरे हरियाणा का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभव है कि इस बीच केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दे कर यह कह दे कि वे नहर की खुदाई करवाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
इनेलो पर भी हमला
हुड्डा ने कहा कि इनेलो एसवाईएल को लेकर गुमराह कर रही है। यह लोग एसवाईएल खोदने की बात करते हैं। जिस समय ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री थे तब मैने ऑफर किया था आप कस्सी लेकर चलो मैं साथ चलूंगा। इनेलो को चाहिए कि केंद्र पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस का साथ दे।