फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Flood: Flood water entered 25 villages of Fatehabad and Sirsa districts

Haryana Flood: जीटी बेल्ट में राहत, मगर इन जिलों में हालात बिगड़े, फतेहाबाद-सिरसा के 25 गांवों में घुसा पानी

Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/हिसार/रोहतक/फरीदाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/हिसार/रोहतक/फरीदाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 12:33 AM IST
सार

बाढ़ से स्थिति खराब होने के चलते सिरसा के 49 गांवों के स्कूलों में 18 जुलाई तक छुट्टियां कर दी हैं। फतेहाबाद के जाखल के बाद रतिया व टोहाना खंड के 12वीं तक के स्कूलों में 23 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Haryana Flood: Flood water entered 25 villages of Fatehabad and Sirsa districts
हरियाणा में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुना समेत अन्य नदियों का जलस्तर कम होने के बाद जीटी बेल्ट के जिलों में लोगों ने राहत की सांस ली है, हालांकि अभी मुश्किलें बरकरार हैं। बचाव एवं राहत कार्य में स्थानीय प्रशासन के साथ सेना की टुकड़ी को भी तैनात किया गया है। शुक्रवार को कैथल क्षेत्र में वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने कई गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई। वहीं, फरीदाबाद में यमुना से सटे 32 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 2500 लोगों को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू किया गया। शुक्रवार को मोहना-बागपुर मार्ग टूटने से पलवल का संपर्क टूट गया है। पलवल में 12 गांवों में यमुना का पानी भर गया है। दूसरी तरफ, घग्गर नदी अब भी उफान पर है। सिरसा और फतेहाबाद के 25 गांवों में नदी का पानी भर गया है। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में तीन कांवड़ियों सहित चार लोग डूब गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार और रविवार को फिर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




करनाल गढ़पुर टापू के तटबंध को प्रशासन ने दुरुस्त करा दिया है, जबकि समसपुर गांव में तटबंध की मरम्मत जारी है। वहीं कुरुक्षेत्र और पानीपत में नदियों का जलस्तर कम होने की वजह से टूटे तटबंधों को दुरुस्त करने का काम सेना और प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर किया जा रहा है, जबकि यमुनानगर में टापू कमालपुर गांव में बाढ़ से बढ़ते भू-कटाव को देखते हुए सेना की मदद ली जा रही है। पानीपत में नवादा आर के पास कट आधा बंद कर दिया गया है। यहां सेना, प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात हैं। 

यमुना नदी अब खतरे के निशान 231.50 मीटर से नीचे आ गई है। कैथल में घग्गर नदी 29 फीट से घटकर 26.6 फीट पर आ गई है। फिर भी नदी का जल स्तर खतरे के निशान 3.6 फीट अधिक है। अंबाला शहर की अधिकांश कॉलोनियों से पानी निकासी हो गई है लेकिन अंबाला छावनी में कुछ कॉलोनियों में अभी जलभराव है।

यमुनानगर में शुक्रवार दोपहर बाद हथिनी कुंड बैराज पर जलस्तर 68,037 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं, यमुना नदी से लगते गांव टापू कमालपुर में तेजी से भूमि का कटाव हो रहा है। प्रशासन ने कटाव पर निगरानी के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। साथ ही सेना को लगाया गया है। करनाल के 46 गांवों में अभी बाढ़ का पानी भरा है। इनमें से 20 गांवों का संपर्क पूरी तरह से शहर से कटा है। सोनीपत में भी यमुना का जलस्तर कम हुआ है लेकिन किसानों व लोगों की परेशानी बरकरार है।

' कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप में भरा बाढ़ का पानी।'

बर्बाद फसल देख सदमे से किसान की मौत

यमुनानगर के गांव सुखदासपुर में बाढ़-बारिश के पानी से बर्बाद हुई फसल देख किसान इंद्राज सहन नहीं कर सका। आठ एकड़ में लगी धान की फसल चार फीट पानी में डूबी हुई थी। सदमे से उसकी तबीयत बिगड़ गई। रास्ते में पानी जमा होने के कारण उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली में डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिरसा-फतेहाबाद के स्कूलों में छुट्टियां

बाढ़ से स्थिति खराब होने के चलते सिरसा के 49 गांवों के स्कूलों में 18 जुलाई तक छुट्टियां कर दी हैं। फतेहाबाद के जाखल के बाद रतिया व टोहाना खंड के 12वीं तक के स्कूलों में 23 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed