फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Farmers May Provide Farming Equipments on Rent via Mobile App

हरियाणा के किसान अब किराए पर भी ले-दे सकेंगे कृषि यंत्र, डाउनलोड करना होगा 'सीएचसी' ऐप

Mon, 31 Aug 2020 09:51 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana Farmers May Provide Farming Equipments on Rent via Mobile App
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
हरियाणा में किसान अब कृषि यंत्र भी किराए पर ले सकेंगे। सरकार ने आसानी से यंत्र मुहैया कराने के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग इसके बारे में किसानों को जागरूक कर रहा है। सीएचसी फार्म मशीनरी नामक मोबाइल ऐप को कोई भी किसान गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल में इंस्टॉल कर सकता है।
विज्ञापन


इसके जरिए किसान बड़ी आसानी से कृषि यंत्र किराए पर ले सकेंगे। उन्हें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऐप पर सभी यंत्रों की सूची उपलब्ध है। विभाग के अनुसार सबसे पहले किसान गूगल प्ले स्टोर में जाकर सीएचसी फार्म मशीनरी एप सर्च कर डाउनलोड करें। उसके बाद पंजीकरण के लिए कुछ मूल जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद किसान के मोबाइल पर यूजर आईडी और पासवर्ड मैसेज आएगा। किसान लॉगइन कर अपने लिए किराए पर यंत्र बुक कर सकते हैं। यही नहीं जो किसान अपने कृषि यंत्र किराए पर देना चाहते हैं, वे भी अपने आपको सेवा प्रदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके लिए अपने कृषि यंत्रों और मशीनों का पूरा विवरण, फोटो और किराया आदि अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यंत्रों का मालिक घर बैठे आवेदन कर किसान से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed