फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Employees, Senior Citizens Protest against Khattar Govt

खट्टर सरकार के पहले फैसले का चौतरफा विरोध

Wed, 29 Oct 2014 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
Haryana Employees, Senior Citizens Protest against Khattar Govt

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नई सरकार के फैसलों के विरोध में प्रदेश के अधिकतर कर्मचारी संगठन और बुजुर्ग लामबंद हो गए हैं। कर्मचारी संगठन जल्द ही सीएम से मिलने की योजना बना रहे है। कर्मचारी सगठनों का कहना है कि सरकारें तो बदलती रहती हैं, लेकिन पिछली सरकारों के निर्णयों पर रोक नहीं लगानी चाहिए।

विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा सरकार ने सोमवार को पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देने, बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन 1500 रुपये करने पर रोक लगा दी है। पिछली हुड्डा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले यह निर्णय लिया था कि एक नवंबर से सभी सरकारी कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर वेतन देने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही पेंशन भी एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की घोषणा की थी। कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द ही पंजाब की तर्ज पर वेतन न बढ़ाया गया, तो फिर से संघर्ष किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किए गए फैसलों पर रोक लगाने की मांग

Haryana Employees, Senior Citizens Protest against Khattar Govt

बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान लाजवंती बेवल का कहना है कि भाजपा सरकार को पिछली सरकार के कर्मचारियों के हित के लिए गए निर्णयों पर रोक नहीं लगानी चाहिए।

प्रदेश के कर्मचारियों ने लंबी लड़ाई लड़कर मांगों को लागू करवाया था। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को रोहतक में प्रदेश भर के कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी नीति पर निर्णय लिया जाएगा।

एसोसिएशन के प्रेस सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये प्रति माह देने और बेरोजगार युवकों के लिए आबादी के अनुसार पद सृजित करने की बात कह चुकी हैं। लेकिन, सत्ता में आते ही पहले से मिल रही सुविधाओं पर रोक लगाकर, समीक्षा करने की बात कह रही है। संगठन इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।

फैसले से कर्मचारियों में जबरदस्त रोष

Haryana Employees, Senior Citizens Protest against Khattar Govt

ऑल इंडिया रोडवेज वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हरी नारायण शर्मा का कहना है कि नई भाजपा सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस समय हरियाणा के कर्मचारी पंजाब के मुकाबले में पांच से दस हजार रुपये कम वेतन ले रहे हैं।

नई सरकार के फैसले से सरकारी कर्मचारियों में जबरदस्त रोष है। एक बार जो फैसला हो जाता है, उसे पलटना नहीं चाहिए, चाहे किसी की भी सरकार आए। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed