फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana election : electric shock in politics

चुनावी मुद्दा: वोट दिलाएंगे बिजली के झटके

Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana election : electric shock in politics

अदानी द्वारा हरियाणा की बिजली बंद करने के बाद हरियाणा में बिजली इस बार चुनावी मुद्दा बन गया है। सूखे के समय बिजली संकट ने कांग्रेस को एक नया मुद्दा दे दिया है। हालांकि हरियाणा सरकार बिजली संकट पैदा नहीं होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के अलावा केंद्रीय ऊर्जा एवं कोयला मंत्री पियूष गोयल से बात कर कोयला ब्लाक आवंटित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


हरियाणा में रविवार को 5257 मेगावाट बिजली की डिमांड थी, लेकिन 4827 मेगावाट उपलब्धता थी। सरकार ने किसानों और अन्य उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई तो की, लेकिन जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोयले की कमी के कारण भी उत्पादन पर असर पड़ा है। हरियाणा में बिजली उत्पादन क्षमता 4974 मेगावाट है जबकि उत्पादन करीब 2436 मेगावाट रह गया है।

भाजपा और कांग्रेस का ये है कहना

Haryana election : electric shock in politics

ओछी राजनीति: उधर, भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर ओछी राजनीति का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार यादव के मुताबिक यह समझौता एक निजी कंपनी और हरियाणा सरकार के बीच हुआ है।

भाजपा का इसमें कोई रोल नहीं है। भाजपा खुद बिजली रोके जाने की खिलाफत करती है। फिलहाल मुख्यमंत्री इसका राजनीतिक लाभ लेने के बजाए, जनता को दूसरे प्रदशों से बिजली खरीद कर उपलब्ध करवाएं।

जनता के बीच जाएंगेः हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता रण सिंह मान ने कहा कि यदि एनडीए सरकार ने इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया तो यह मसला प्रदेश की जनता के बीच ले जाया जाएगा। यह एक साजिश है। जिसको लेकर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। मान ने कहा कि भाजपा आर्थिक तौर पर हरियाणा को नुकसान पहुंचाकर विधानसभा चुनाव में जीत के मंसूबे पाले है जो पूरे नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed