फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Covid Update: 140 died, 12855 New Cases

हरियाणा: 140 संक्रमितों की मौत, 12855 नए केस, राहत-13293 ठीक होकर घर लौटे 

Tue, 04 May 2021 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 May 2021 09:34 AM IST
सार

चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

विज्ञापन
Haryana Covid Update: 140 died, 12855 New Cases
हरियाणा में कोरोना संक्रमण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में सोमवार 12855 नए संक्रमित मिले और 140 की मौत हुई। राहत की बात यह रही कि एक दिन में 13293 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतलों से अपने घर लौटे। चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 

विज्ञापन


सक्रिय मरीजों की संख्या 104722 पहुंच गई है। संक्रमण दर 7.02 फीसदी और रिकवरी दर 79 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में हिसार 17, रोहतक 16, फतेहाबाद 15, करनाल व महेंद्रगढ़ 11-11, अंबाला 10, पानीपत, कैथल व गुरुग्राम 9-9, भिवानी 7, जींद कुरुक्षेत्र 5-5, सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद व सोनीपत 4-4 मरीजों की जान गई। संक्रमण से प्रदेश में अब तक 4620 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

यहां मिले अधिक केस

गुरुग्राम 3037, फरीदाबाद 1805, सोनीपत 1185, हिसार 1156, करनाल 449, पानीपत 652, रोहतक 411, कुरुक्षेत्र 317, सिरसा 361, भिवानी 467, फतेहाबाद 356, जींद में 411 नए संक्रमित मिले। शेष जिलों में 400 से नीचे केस मिले हैं।

3903806 को टीका 
सोमवार को 49035 लोगों ने कोरोना की पहली और 7137 ने दूसरी खुराक ली। अब तक 3903806 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

कोरोना के चलते एचपीएससी की परीक्षाएं स्थगित

कोरोना महामारी के चलते हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 21, 22 व 30 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें एचसीएस व अलाइड सर्विस के 156 और डेंटल सर्जन के 81 पदों के लिए परीक्षा होनी थी। फिलहाल यह तय नहीं की परीक्षाएं दोबारा कब होंगी। तिथि तय होने पर आवेदकों को 15 दिन पहले सूचना दी जाएगी। 
आयोग के डिप्टी सेक्रेटरी ने बताया कि डेंटल सर्जन के पदों के लिए 21 मई को परीक्षा होनी थी। एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर, डिप्टी डायेक्टर, मैनेजर, एग्रीकल्चर विभाग में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, असिस्टेंट स्टेटीसियन ऑफिसर, इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग में डिप्टी डायरेक्टर, हरियाणा सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में असिसटेंट इंजीनियर पद के लिए 22 को परीक्षा तय की गई थी। इसी प्रकार एचसीएच व अलाइड सर्विस के लिए 30 मई को परीक्षा होनी थी। सभी परीक्षाओं के लिए हजारों आवेदन आए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed