फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Coronavirus Live Update

Haryana Coronavirus: 14 पॉजिटिव केस, सभी 22 जिले लॉकडाउन, सीएम बोले- घरों में ही रहें

Tue, 24 Mar 2020 04:35 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 24 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Haryana Coronavirus Live Update
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा में मंगलवार तक कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या 14 रही। सबसे ज्यादा गुड़गांव में आठ मामले सामने आए हैं। एक-एक मामला सोनीपत, फरीदाबाद, पंचकूला और पलवल में तथा दो मामले पानीपत में आए। प्रदेश में बढ़ते मामलों को लेकर हरियाणा सरकार गंभीर है। प्रदेश में मौजूदा हालात अभी देखे तो 8321 लोग स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में है, जिनमें से अधिकतर विदेशों से हरियाणा में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


इनमें 7704 लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। बहुत से लोग घरों में क्वारंटीन हैं, तो कई विभिन्न शिविरों में क्वारंटीन में रखे गए हैं। 72 मरीज अभी भी सिविल अस्पतालों में उपचाराधीन है 311 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें से 227 सैंपल नेगेटिव आए हैं। 73 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन

सभी 22 जिलों में बंद, बॉर्डर सील

कोरोना को मात देने के लिए हरियाणा भी बंद रहेगा। अन्य राज्यों से लगती हरियाणा की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी 22 जिलों को बंद करने की घोषणा सीएम मनोहर लाल ने सोमवार शाम अपनी पहली डिजिटल प्रेसवार्ता में कर दी। अभी तक आठ जिले बंद थे, मंगलवार सुबह से 14 अन्य जिलों में भी बंदिशें लागू हो जाएंगी।

आवश्यक सेवाएं ही बहाल रहेंगी। शराब के ठेके भी खुले रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन सुविधा पर भी पाबंदी लगा दी गई है। अंतरराज्यीय बस सेवा पर पहले से रोक है। जिलों में डीसी को यह योजना बनाने के अधिकार दे दिए गए हैं कि किन-किन स्थानों के लिए बस व अन्य परिवहन साधन मुहैया कराने हैं।

सीएम मनोहर लाल ने जनता से बंद का पालन करने की अपील की है। शहरों में आरडब्ल्यूए को बंद सुनिश्चित कराना होगा। सेक्टरों में धारा-144 व बंद की अनुपालना न होने पर आरडब्ल्यूए से जवाब तलब किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, निजी कार्यालय व कंपनी बंद रहेंगी। आईटी कंपनी, टेलीकॉम व इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं वाली कंपनियां ही खुल रह सकती हैं।

विदेश से आने वालों को 14 दिन तक घर में एकांतवास में ही रहना होगा। प्रिंट, सोशल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर रोक नहीं है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि धारा-144 लागू होने के कारण कहीं भी 4 से अधिक लोग न जुटें। शराब की दुकानों पर भी भीड़ न लगाएं। सरकार कर्फ्यू नहीं लगाना चाहती, इसलिए बंद में सहयोग करें। आदेशों के उल्लंघन पर ही कर्फ्यू लगाने पर विचार करेंगे।

ये सेवाएं मिलेंगी
बिजली, पानी, सीवरेज, बैंक, एटीएम, डाक सेवा, खेती से जुड़े कार्य, भोजन, फल, सब्जी, आटा, मीट शॉप, होम डिलीवरी, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, आयल एजेंजी, मास्क व सैनिटाइजर बनाने व आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठान।

रेवाड़ी में भाजपा नेता गिरफ्तार

भाजपा नेता व रेस्टोरेंट संचालक मनीष चराया पर ओदशों की अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज  किया गया है। डीसी के आदेश पर केस दर्ज करके उन्हें धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने धारा 144 लागू होने के बावजूद रेस्टोरेंट खोल रखा था। रेलवे रोड पर गोल हट्टी के नाम से मशहूर उनका रेस्टोरेंट है। डीसी व एसपी ने स्वयं जाकर मामले का जायजा लिया।

क्वारंटीन के पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक कर रहा स्वास्थ्य विभाग
कोरोना वायरस को लेकर रोहतक स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल की शुरूआत करते हुए क्वारंटीन में चल रहे लोगों के घर के बाहर अब पोस्टर चस्पा करना शुरू कर दिया है। इस पोस्टर को लाल रंग का बनाया गया है और इस पर खतरा लिखा हुआ र्है। विभाग का प्रयास है कि लोग इसे देखते हुए अलर्ट हो जाएं और इस घर वसे दूरी बना कर रखें।

क्वारंटीन में चल रहे लोगों की मनमानी से परेशान स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने अब नया फार्मूला अपनाते हुए ऐसे लोगों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा करना शुरू कर दिया है। इसमें खतरा, डू नॉट विजिट लिखा गया है। इ सके अलावा होम अंडर क्वारंटीन की सूचना देते हुए समय अवधि भी लिखी जा रही है। इसमें बाकायदा नाम, पता, सदस्यों की संख्या भी लिखी जाएगी।

इसके लिए विभाग एमपीएचडब्ल्यू की सहायता ले रहा है। टीम चयनित घरों पर यह पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में 93 लोगों के विदेश से आने की लिस्ट प्रशासन के पास है, इसमें जो क्वारंटीन समय पूरा कर चुके हैं, उनके घर के बाहर यह पोस्टर चस्पा नहीं होगा। इसके अलावा विशेष समय समाप्त होने पर ही इस पोस्टर को हटाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

पानीपत की कोरोना संक्रमित महिला के भाई और बेटा-बेटी की रिपोर्ट निगेटिव

कोरोना वायरस से संक्रमित पानीपत की महिला की एक गलती से सैंकड़ों की जिंदगी पर खतरा मंडरा गया है। वहीं उसके भाई और बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रोहतक पीजीआईएमएस के स्पेशल वार्ड में पानीपत से उपचार के लिए आई महिला की जांच रिपोर्ट सोमवार को कोविड-2019 पॉजिटिव आई।

इसके बाद महिला के भाई, बेटा-बेटी के सैंपल लेकर जिला अस्पताल में निगरानी में रखा गया था। मंगलवार को इन तीनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसके अलावा पीजीआईएमएस में अब महिला को छोड़ कर कोई मरीज पॉजिटिव नहीं है।

पानीपत से आई महिला की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद संस्थान के अलावा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के पसीने छूट गए थे। सभी ने महिला की पूरी हिस्ट्री जुटाई और पीड़िता के साथ रहे उसके भाई, बेटा-बेटी को जिला अस्पताल ले जा कर सैंपल कराया और अपनी निगरानी में रखा था।

गौरतलब है कि महिला पानीपत से सीधा पीजीआईएमएस अपने भाई के साथ कार में आई थी। बताया जा रहा है कि महिला को कोई समस्या नहीं है, उसे सिर्फ निगरानी में रखा गया है। महिला पानीपत में काम करती है। वहां जहां काम करती है उसके मालिक को कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed