फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona update: Covid-19 test becomes cheaper in Haryana

हरियाणा में कोरोना की जांच हुई सस्ती, अब इससे ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे निजी लैब

Fri, 02 Oct 2020 09:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana corona update: Covid-19 test becomes cheaper in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में लोगों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने निजी लैब में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की फीस सस्ती कर दी है। प्रदेश में अब ये टेस्ट 400 रुपये तक और सस्ता हो गया है। सभी निजी अस्पताल व लैब इस रेट से अधिक फीस नहीं वसूल पाएंगी। इस संदर्भ में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने पत्र जारी कर दिया है। यह सभी निजी टेस्टिंग लैब व अस्पतालों को मान्य होगा। 

विज्ञापन


इस परिपत्र के मुताबिक कोरोना टेस्ट के लिए निजी लैब आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 1200 रुपये से ज्यादा चार्ज नहीं कर सकेंगी। 1200 रुपये में ही जीएसटी और हैंडलिंग चार्जेस सैंपल लेने तक शामिल होंगे (पहले यह रेट 2400 थे फिर 1600 किए गए और अब 1200 रुपये किया गया है।) इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की फीस पहले ही 650 तय हैं।
विज्ञापन


साथ ही आईजीजी बेस्ड इलिसा टेस्टिंग की कीमत 250 रुपये पहले से ही तय है। इन दोनों टेस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव अरोड़ा ने साफ किया कि प्रदेश में कोई भी निजी लैब यदि इस फीस से अधिक वसूलती पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed