फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona update: 1694 New Corona positive cases reported in Haryana

हरियाणा में कोरोना के रिकॉर्ड मामले, 24 घंटे में 1694 पॉजिटिव मिले, 17 मरीजों की और मौत

Tue, 01 Sep 2020 10:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 10:10 PM IST
सार

  • अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की मौत
  • विधानसभा में एक अंडर सेक्रेटरी भी मिला कोरोना संक्रमित 
  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 66426, मरने वाले 706

विज्ञापन
Haryana corona update: 1694 New Corona positive cases reported in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहा है। चौबीस घंटे में प्रदेश में रिकॉर्ड 1694 केस सामने आए और 17 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। उधर, हरियाणा विधानसभा में एक अंडर सेक्रेटरी भी संक्रमित हो गया है। पहले भी विधानसभा का स्टाफ संक्रमित हो चुका है। जिससे विधानसभा स्टाफ में भी हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि ये अंडर सेक्रेटरी विधानसभा में कई कर्मचारियों के संपर्क में आया था।

विज्ञापन


उधर, सूबे में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 66426 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 706 हो गया है। उधर, संक्रमण की दर 5.69 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट 81.05 प्रतिशत है। अब 88643 लोगों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में हैं। 249 मरीजों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में 132, गुरुग्राम में 196, सोनीपत में 130, रेवाड़ी में 79, अंबाला में 78, रोहतक में 59, पानीपत में 161, करनाल में 141, हिसार में 98, पलवल में 19, पंचकूला में 98, महेंद्रगढ़ में 57, झज्जर में 31, भिवानी में 37, कुरुक्षेत्र में 84, नूंह में 16, सिरसा में 60, यमुनानगर में 83, फतेहाबाद में 24, कैथल में 53, जींद में 37 व चरखी दादरी में 21 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 12816, गुरूग्राम में 12127, सोनीपत में 4530, रेवाड़ी में 3601, अंबाला में 3920, रोहतक में 3045, पानीपत में 3796, करनाल में 3010, हिसार में 2422, पलवल में 1523, पंचकूला में 2328, महेंद्रगढ़ में 1805, झज्जर में 1267, भिवानी में 1432, कुरुक्षेत्र में 1845, नूहं में 756, सिरसा में 1431, यमुनानगर में 1714, फतेहाबाद में 970, कैथल में 1128, जींद में 668 व चरखी दादरी में 292 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 


ठीक होने वालों में मरीजों में फरीदाबाद में 11850, गुरुग्राम में 10947, सोनीपत में 3763, रेवाड़ी में 3062, अंबाला में 3297, रोहतक में 2424, पानीपत में 2688, करनाल में 2016, हिसार में 1677, पलवल में 1414, पंचकूला में 1464, महेंद्रगढ़ में 1408, झज्जर में 1058, भिवानी में 1158, कुरुक्षेत्र में 1111, नूंह में 654, सिरसा में 869, यमुनानगर में 1110, फतेहाबाद में 607, कैथल में 670, जींद में 371 व चरखी दादरी में 220 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।


यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed